सहारनपुर13जनवरी24*जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की अपील*बंद कमरे हीटर या अंगीठी जला कर न सोएं*
*कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन एवं वायु संचार बनाये रखे-डॉ दिनेश चंद्र*
*सहारनपुर:-* *जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने आमजन से अपील की है कि शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी या हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन एवं वायु संचार बनाये रखें। ताकि कमरे में विषाक्त व जहरीला धुआं एकत्र न हो। उन्होंने कहा कि रात्रि में सोते समय बन्द कमरे में हीटर या अंगीठी का प्रयोग बिलकुल न करें। बन्द कमरे में हीटर और अंगीठी के प्रयोग से कार्बन मोनो आक्साइड का स्तर बढ़ने तथा ऑक्सीजन का स्तर घट जाने से अक्सर दम घुटने से लोगों की मौत भी हो सकती है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि रात को बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर न सोये, अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।*
……..

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,