सहारनपुर11अप्रैल25*सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन, मनिंदर सिंह बने अध्यक्ष।*
*सहारनपुर;* सेवा, सहयोग और सद्भावना के साथ समाजसेवा कर रही सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी की एक अहम बैठक गुरुद्वारा साहिब नुमाइश कैंप में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवनिर्वाचित कमेटी में मनिंदर सिंह को अध्यक्ष, मनजोत सिंह को प्रबंधक, चरणप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष, शेर सिंह और राजविंदर सिंह को सैक्टर अध्यक्ष, सचिन सिंह को सैक्टर अध्यक्ष देहात और तेजपाल सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर प्रचारक गुरजंट सिंह ने संस्था के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी बीते 7 वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता, गुरमत प्रचार, शिक्षा और चिकित्सा सेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी तन, मन, धन से समाजसेवा के कार्यों में जुटी रहेगी। बैठक में त्रिलोचन सिंह, हरमीत सिंह, आकाश दीप सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरजस सिंह, तमंदीप सिंह समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संस्था ने आशा जताई कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*