March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर10मार्च24*कोतवाली नगर,थाना गंगौह,थाना कुतुबशेर,थाना बेहट एवम थाना नकुल प्रभारियों की बडी कार्रवाई*

सहारनपुर10मार्च24*कोतवाली नगर,थाना गंगौह,थाना कुतुबशेर,थाना बेहट एवम थाना नकुल प्रभारियों की बडी कार्रवाई*

सहारनपुर10मार्च24*कोतवाली नगर,थाना गंगौह,थाना कुतुबशेर,थाना बेहट एवम थाना नकुल प्रभारियों की बडी कार्रवाई*

*➡️कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीमों की 3 बड़ी कार्रवाई,वारंटी,तमंचाधारी,छुराधारी एवम कुकर्म करने वाला गिरफतार*

*➡️थाना गंगौह प्रभारी एचएनसिह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,15 ग्राम स्मेक के साथ तस्कर गिरफतार*

*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीमों की दो मनचलों पर बडी कार्रवाई,दोनों मनचले गिरफ्तार*

*➡️थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की पुलिस टीमो ने एक स्मेक तस्कर सहित दो को किया गिरफतार*

*➡️थाना नकुड प्रभारी अमरपाल शर्मा की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,वाहन चोर चोरी की बाईकों व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार*

*➡️एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी*

*सहारनपुर*/
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए *कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक केदार सिंह ने आज बीडी बाजोरिया गेट के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर वारंटी अबरार पुत्र इश्तियाक निवासी छिपियान को एक देशी तमंचे व कारतूस सहित किया गिरफतार,तो वहीं *इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सोनकर* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नवाबगंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से आईपीसी की धारा 377 यानी कुकर्म के मामले एवम पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त तौफिक पुत्र हारूण निवासी शमादार चौक पर जबरदस्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा जेल।और यही नहीं कोतवाली नगर के ही उपनिरीक्षक जोनसन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक छुराधारी बदमाश संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिव मंदिर पुल जोगियान को एक नाजायज छुरे के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना गंगौह प्रभारी एचएनसिह* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से मोहल्ला सराय कब्रिस्तान के पास से एक नशा कारोबारी मुस्तफा उर्फ टोटा पुत्र राशिद निवासी कस्बा गंगौह को 15 ग्राम अवेध स्मेक एवम छोटे इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ किया गिरफतार।जबकि *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक ओमकार सिंह ने दो मनचले युवको पीयूष पुत्र पवन व रेशू पुत्र बरवा दोनों ही निवासी पुराना पटेल नगर को आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने हुए रंगे हाथों किया गिरफतार।इसके अलावा *बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक हरिओम सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से ग्राम सलेमपुर के पास चेकिंग के दौरान एक स्मेकधारी अब्दुल सलाम उर्फ अब्दु पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सलेमपुर को 12 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं बेहट के ही उपनिरीक्षक हरिओम सिंह ने ही एक शातिर वारंटी कासिम पुत्र काला उर्फ अब्दुल खेर निवासी घघरोली को किया गिरफतार। *थाना नकुड प्रभारी अमरपाल शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना एवम अश्वनी शर्मा ने एक वाहन चोर को फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की दो बाईकों एवम एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।सभी अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है।

Taza Khabar