*सहारनपुर07मई275भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का सहारनपुर में भव्य स्वागत*
*सहारनपुर;* भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का सहारनपुर आगमन पर नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी कर्नल संजय मिड्ढा के बसंत विहार स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। कर्नल मिड्ढा एवं परिजनों ने शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
एक दिवसीय दौरे पर सहारनपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और इसे और गति देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में हर वर्ग को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेन्द्र निम, भाजपा नगराध्यक्ष शीतल विश्नोई, कृष्ण लाल मिड्ढा, पूर्व नगराध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम, वरिष्ठ व्यापारी नेता शीतल टंडन, पवन अरोड़ा, ललित पोपली, दलजीत सिंह कोचर, संदीप मिड्ढा, सिलेश सक्सेना, आदित्य मिड्ढा, एकता मिड्ढा, मीता मिड्ढा, रीटा सिंह, अंजलि मिड्ढा, नूतन शर्मा, सुपनीत सिंह, संजय ढींगरा आदि रहे।

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा