सहारनपुर02सितम्बर24*थाना सरसावा,थाना कुतुबशेर एवम थाना नकुड से बड़ी खबर*
*➡️थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,ट्रक से स्कूटी सवार एयर फोर्स कर्मी को टक्कर मारकर मोंत के घाट उतारने वाला वांछित खुर्शीद ट्रक सहित गिरफतार*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने पकड़ा मारपीट कर फरार होने वाला*
*➡️थाना नकुड के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,60 किलो 450 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफतार*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक तथा एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करने वाले *थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से स्कुटी सवार एयर फोर्स कर्मी आशुतोष सिंह को यमुना नगर हरियाणा की और से सहारनपुर आ रहे ट्रक की टक्कर से मोत के घाट उतारने वाले खुर्शीद हसन पुत्र जिंदा हसन निवासी घानाखंडी कोतवाली देहात को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है।इसके अलावा *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान महक सिटी कालोनी से जान से मार डालने की नियत से देशी तमंचे से फायर करने वाले एवम मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले वांछित हसीम पुत्र नसीम निवासी हाजी मक्खी का रिठान महक सिटी कालोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आपको बता दें,कि इस मारपीट एवम जान से मार डालने की नियत से तमंचे से फायर करने वाले कुछ अभियुक्तो को पुलिस पहले भी जेल भेज चुकी है।जबकि *थाना नकुड के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान ग्राम जैनपुर के पास से एक नशा तस्कर परवेज़ पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम चंदपुरा उर्फ रोशनपुर को 60 किलो 450 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ किया गिरफतार।जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए बताई गई है।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप*

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश