सहारनपुर02मार्च2024*न्यायालय समाचार,,,,*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन में पेरोकार कौशल कुमार की रही जबरदस्त पेरवी*
*➡️एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों के चलते माननीय न्यायालयो मे भी जबरदस्त तरीके से जारी है,पेरोकारो की पेरवी*
*➡️स्मेक तस्कर मंसूर को हुई 3 साल कठोर कारावास की सजा तथा लगा 20 हजार रुपए का अर्थदंड*
*➡️अभियुक्तो को सजा दिलाने में एडीजीसी अमित त्यागी एवम विवेचक उपनिरीक्षक सुबोध कुमार का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा व पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों के चलते इस समय माननीय न्यायालयो मे पेरोकारो की पेरवी जबरदस्त तरीके से चल रही है,अपराधियों को हो रही है धड़ाधड़ सजा।सन 2021 मे स्मेक तस्करी के मामले में नशा कारोबारी मंसूर को माननीय न्यायालय मे हुई 3 साल कठोर कारावास की सजा तथा लगा अर्थदंड।आपको बता दें,कि थाना मण्डी के उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने नशा कारोबारी मंसूर पुत्र महमूद निवासी ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा को 25 ग्राम स्मेक के साथ पकड़ा था।जिसके विरुद्ध 3-3-2021 को आईपीसी की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मण्डी मे मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा उक्त अभियुक्त को जेल भी भेज दिया गया था।लगभग 3 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-11 द्वारा अभियुक्त मंसूर को कल देर शाम 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई तथा लगा 20 हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन में पेरोकार कौशल कुमार की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी अमित त्यागी,विवेचक एवम उपनिरीक्षक सुबोध कुमार हाल तेनाती थाना जनकपुरी का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी सराहनीय योग्य रही।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*