अब्दुल जब्बार
अयोध्या01मार्च24*ग्राम चौपाल में मनरेगा मजदूरी न मिलने की हुई शिकायत
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम सिपहिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा यादव ने की।
उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ए डी ओ कृषि धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकार गांव के लोगों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिये प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित कर रही है।ग्राम चौपाल से ग्रामीण को काफी सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।ग्राम विकास अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि चौपाल में मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी न मिलने की शिकायत की।इस पर उन्हें बताया गया कि शीघ्र ही सरकार मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करेगी।चौपाल में आवास तथा किसान सम्मान निधि न मिलने की कुछ लोगों ने शिकायत की।शिकायत कर्ताओं को आवास के सम्बन्ध में बताया गया है कि आवास की साइड बन्द चल रही है खुलने पर पात्र लोगों का नाम शामिल कराकर उन्हें आवास की सुविधा मुहैया करा दी जायेगी।ग्राम विकास अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि जिन किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है वे लोग ब्लाक पहुंच कर राजकीय बीज भण्डार प्रभारी उमाशंकर से मिलकर जो कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करा लें।अगली बार किस्त मिलने लगेंगी।इस अवसर पर बी सी जितेंद्र तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि योगराज यादव आदि उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*
भागलपुर 20 अप्रैल 26*कूड़े के ढेर में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, भागलपुर में सनसनी; परिजनों का भारी हंगामा
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*