सहारनपुर 28जून25के110 युवा उद्यमियों को मिले 3.65 करोड़ रुपये के ऋण चेक, डीएम ने की योजना के सदुपयोग की अपील…
सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत भव्य लोन वितरण कैंप का आयोजन…
सहारनपुर – अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 110 लाभार्थियों को 3 करोड़ 65 लाख रुपये के ऋण चेक वितरित किए।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करना है। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण का सदुपयोग मेहनत व ईमानदारी से करने की अपील की। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग वी.के. कौशल, सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल सहित बैंक व उद्योग विभाग के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*