बिग ब्रेकिंग।
सरायकेला-खरसावां30जुलाई24*झारखंड में बड़ा रेल हादसा।
संवाददाता:- मोहम्मद इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक।
Saraikela चाईबासा के चक्रधरपुर रेल मंडल के बडाबाबो बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 3:45 बजे के करीब चक्रधरपुर मंडल के राजखरसावां बांडाबाबो स्टेशन के बीच हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारण ट्रेन के 15 से 20 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं, जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं घायलों की संख्या बढ़ रही है। हादसे में दो यात्री की मौत की खबर है। सरायकेला के डीडीसी प्रभात कुमार ने पुष्टि कर दी है, उन्होंने बताया कि सभी यात्री को ट्रेन से निकाल लिया गया है, बताया कि जिन यात्रियों की मौत हुई है वह दोनों ट्रेन की बाथरूम में फंसे हुए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अस्पताल ले जाया गया, मौके पर मलबा हटाने का कार्य जारी है, घायल यात्रियों को एंबुलेंस व बस द्वारा अस्पताल लाया गया है।
इस संबंध में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेने हेतु जिला प्रशासन सरायकेला खरसावां द्वारा निबंध रूप से हेल्पलाइन जारी किया जाता है।
मोबाइल नम्बर,6,2,0,4,8,0,0,9,6,5-8,7,8,9,0,8,0,4,9,0
संवाददाता:- मोहम्मद इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक ✍️

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन