सम्भल27नवम्बर24*सम्भल हिंसा के दंगाईयों के पोस्टर जारी…*
.
#उत्तरप्रदेश की संभल में बीते रविवार को भड़की हिंसा मामले में अब यूपी पुलिस और योगी सरकार रवैया सख्त हो गया है। अब इस हिंसा को लेकर अब तक 8 एफआईआर और 120 से अधिक दंगाइयों के फोटो जारी किए गए हैं। इस दौरान पोस्टर्स में सभी दंगाई को हाथों में पत्थर, डंडे और हथियार लिए हुए देख जा सकता है। वहीं, कुछ दंगई तो ऐसे भी हैं। जिन्होंने अपने चेहरे पर नकाब भी लगाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये दंगाई नखासा और जामा मस्जिद इलाके के हैं।
दरअसल, संभल पुलिस ने बुधवार तक बारी बारी कर करीब 120 से ज्यादा दंगाइयों के पोस्टर जारी कर उनकी पहचान के लिए जनता से आग्रह किया है। संभल के SP ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, “शहर के अमन के लिए दंगाइयों को पहचानिए। हिंसा में शामिल दंगाइयों से नुकसान की वसूली भी की जाएगी। ऐसे में आप लोग भी दंगाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सूचना दें।”
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*