शिवपुरी06फरवरी25*एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही आग:*
शिवपुरी के बहरेटा सानी गांव के पास हादसा; पायलट सुरक्षित
~~~~~~~~~~~
शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। पायलट सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
धुआं दिखते ही गांव के लोग मौके की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें संभाल रखा है।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत