शामली11जनवरी*गठबंधन से शामली विधानसभा की सीट लोकदल के सिम्बल पर चुनाव लड़ा जायेगा
उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी राजनैतिक दल अपने अपने राजनैतिक हथकंडे अपना रही है।
वहीं हमेशा ही चर्चाओं में रहने वाली शामली विधानसभा की चर्चा करें तो यहां भी टक्कर का चुनाव है एक तरफ गठबंधन से शामली विधानसभा की सीट लोकदल के सिम्बल पर लड़ रही है जिस से पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल अपने बेटे के लिए टिकेट मांग रहे है दूसरी तरफ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी व लोकदल से पिछली बार प्रत्याशी रहे विजेंद्र मालिक भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे है और वही भाजपा से इस बार हिन्दूवादी विवेक प्रेमी भी ताल ठोक रहे है।
आपको बता दें कि शामली विधानसभा से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के तेजेन्द्र निर्वाल विधायक है। वैसे तो तेजेन्द्र निर्वाल भी साफ छवि के नेता माने जाते है लेकिन इन पांच सालों में लोकप्रियता हासिल नही कर सके। ऐसी स्थिति में शामली में विवेक प्रेमी बहुत जल्दी उभरता हुआ लोकप्रिय चेहरा साबित हो रहे है। साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि विवेक प्रेमी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हिंदूवादी युवा चेहरा है पिछले 1 दशक से लगातार गौहत्या, लव जेहाद, धर्मान्तरण और घर वापसी जैसे मुद्दों को लेकर चर्चाओं में रहते है। वहीं पिछली दोनो कोरोना लहर में उनके द्वारा की गई सेवाओ की भी शामली की जनता सरहना करती है। और महज 28 साल की उम्र में इतना कार्य कर लेंने के कारण विवेक प्रेमी की युवाओ में भारी लोकप्रियता है। विवेक प्रेमी वैसे तो बहुत ही सामान्य पृष्ठभूमि से आते है पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और संघ में 17-18 साल लगातार कार्य कर चुके है इसलिए इन्हें संघ व हिन्दू संगठनों की भी पहली पसन्द माना जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भी यह ग्रह जनपद है और वही उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व योगी जी के बहुत करीबी माने जाने वाले सुरेश राणा भी इसी जिले से आते है।
अब देखते है कौन पार्टी किसे टीकट देती है और फिर कौन बनता है विधायक और किसकी होगी उत्तर प्रदेश में सरकार।

More Stories
कानपुर नगर 27 मार्च 26*पनकी में रामनवमी पर बजरंग दल का भगवा जलवा सड़कों पर उमडा जनसैलाब*
हमीरपुर 27मार्च 26 प्रसिद्ध माता मां माहेश्वरीदेवी मन्दिर में मेला ज्वारे के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
बांदा27मार्च26*तिंदवारी में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद**