वाराणसी7जुलाई25*जून महीने में समय से मानसून की दस्तक और बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार थम गई है
*वाराणसी।* जून महीने में समय से मानसून की दस्तक और बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार थम गई है। इस वजह से अचानक मौसम ऐसा बदला कि दिन में तीखी धूप होने के साथ ही उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है।दो दिन से हो रही धूप और हवा न चलने की वजह से तापमान भी औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई के बाद से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना बनी है।
हर साल की तरह इस साल समय से मानसून आया तो लगा कि झमाझम बारिश होगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। इधर जुलाई महीने के शुरुआती तीन-चार दिन तक बारिश भी हुई। इधर तीन दिन से तीखी धूप हो रही है। इस वजह से दिन में तो गर्मी हो रही है, रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही हैं।
रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। अधिकतम तापमान औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.4 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी 27.8 पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की द्रोणिका बनारस के दक्षिणी इलाके की ओर है। इस वजह से बारिश की संभावना बहुत कम है। जिस तरह की स्थिति बनी है 10 जुलाई के बाद से फिर से बारिश हो सकती है।

More Stories
मथुरा 24 मार्च 26* जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण माननीय मोहन भागवत जी के हाथों से हुआ*
मिर्ज़ापुर 24 मार्च 26* अटल वयो अभ्युदय योजनांतर्गत 4 दिवसीय प्रशिक्षण सिलाई , कढ़ाई कार्यशाला का समापन
मथुरा 24 मार्च 26*श्री मोहन भागवत जी मा0 सरसंघचालक आर.एस.एस के वृन्दावन आगमन पर डायवर्जन प्लान*