वाराणसी30नवम्बर24*भेलूपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला शव , हत्या की आशंका जतायी गयी*
*
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंसारनगर में शुक्रवार की रात्रि में नगर निगम के सुपरवाइजर शनि कुमार उर्फ पिंटू (22 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर में मिला। लोगों ने बताया कि जब हम लोग घर पहुंचे तो उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जबकि पंखा में सिर्फ गमछा बांध हुआ था परंतु उसके गले पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं था।
जिस रूम में पिंटू का शव बरामद हुआ उस कमरे में दो दरवाजे थे। आगे लोहे का दरवाजा था, वह बंद था परंतु पीछे का दरवाजा सिर्फ चिपका हुआ था। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई है। पिंटू के साथ में काम करने वाले अन्य सुपरवाइजरों ने काफी देर तक फोन किया कोई उठाया नही तो वो घर पहुंच गये पिंटू के घर में एक रोशनदान से लोगों ने देखा तो पिंटू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना के बाद भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया।इसके बाद भेलूपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
अयोध्या 7 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 7 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया ।*