वाराणसी28नवम्बर24*शादी वाले दिन गैस के रिसाव से आग लगने से सात लोग झुलसे
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। कज्जाकपुरा आदमपुर थाना के धोबीघाट में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे सात लोग झुलस गए। परिवार मे आज ही शादी है। घर में शादी की वजह से मेहमान जुटे थे। उनके नहाने के लिए पानी गर्म हो रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के रेल्यूलेटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और आग लग गई। आग बुझाने में सात लोग झुलस गए। गैस मे लगे आग पर काबू पा लिया गया।
घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर एसीपी कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। झुलसे हुए लोगों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनमें अनीता मिश्र (48 वर्ष), सोनी (42 वर्ष), अन्नपूर्णा (48 वर्ष), शैली (22 वर्ष), पार्थ (7 वर्ष), कार्तिक (2 वर्ष) और पिंकी (40 वर्ष) शामिल हैं।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*