वाराणसी25मई2025*बाबा विश्वनाथ की नगरी में कदम रखते ही यात्रियों को दिखेंगे नंदी, कैंट स्टेशन पर लग रहा स्टैच्यू*
*वाराणसी।* बाबा विश्वनाथ की नगरी में कदम रखते ही यात्रियों को नंदी का स्टैच्यू आकर्षित करेगा। कैंट स्टेशन पर 7 फीट लंबा और 4 फीच ऊंचा स्टैच्यू लगाया जा रहा है। इसे लगाने के लिए 10 दिन की अवधि निर्धारित की गई है।
राज्य सरकार की योजना के तहत कैंट स्टेशन पर घड़ी के ठीक नीचे परिसर में स्टैच्यू लगाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से इसके लिए पहल की गई है। नंदी स्टैच्यू वाले स्थल को सुंदर बनाने के लिए पौधारोपण और लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्थल को चारों तरफ से लोहे की चांदर के घेरते हुए स्टैच्यू स्थापित करने का काम शुरू हुआ।
अधिकारियों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों में सेल्फी और रील्स का क्रेज है। ऐसे में नंदी का स्टैच्यू लोगों को लुभाएगा। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उस दौरान स्टेशन के सुंदरीकरण के निर्देश दिए थे।

More Stories
मथुरा 3 जुलाई 26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को चोरी किये गए मोबाइलों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 जुलाई 26* पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश हुआ घायल व 01 बदमाश मौके से हुआ फरार जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।*
हरदोई3जुलाई26*सावन को लेकर पिहानी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर दिए गए आवश्यक निर्देश