वाराणसी25जून24*काशी विश्वनाथ मंदिर मे नीता अंबानी ने दिया बाबा विश्वनाथ को शादी का न्योता
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी। अंबानी परिवार की नीता अंबानी सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंची। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का न्योता सौंपा।
नीता अंबानी ने विधि विधान से बाबा का दर्शन पूजन कर बेटे अनंत व बहू राधिका के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ बॉलीवुड के फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। संभावना है कि नीता अंबानी बेटे व बहू के लिए बनारसी परिधानों की खरीददारी करेंगी। इससे पहले मनीष मल्होत्रा नमो घाट पर आयोजित फैशन शो के दौरान काशी आये थे।
इससे पहले नीता अंबानी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शिव के चरणों में बेटे अनंत की शादी का न्योता देने आई हैं। इससे पहले भी अंबानी परिवार के सदस्य बाबा का दर्शन-पूजन करने काशी पहुंचे थे। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने दर्शन-पूजन किया था। वहीं अनिल अंबानी भी अपनी मां कोकिला बेन के साथ काशी भ्रमण के लिए आए थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन पूजन किया था।

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 25*मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26*प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे