वाराणसी23मार्च25*महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 55 हजार की साइबर ठगी
वाराणसी में साइबर अपराधियों ने एक महिला को अपने जाल में फंसाकर न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उससे 55 हजार रुपए की ठगी भी कर ली। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर (8871410798) से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लखनऊ पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताया।
महिला के अनुसार, आरोपी ने कहा, “तुम्हारा एक अश्लील वीडियो हमारे पास है, जिसे हम किसी भी समय वायरल कर सकते हैं।” उस समय महिला घर पर अकेली थी, जिससे वह घबरा गई।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसके बच्चों को जान से मार देंगे। इसके बाद महिला को मानसिक दबाव में रखते हुए करीब एक घंटे से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।
इस दौरान साइबर अपराधी ने महिला से गूगल पे के माध्यम से आकाश सिंह नामक व्यक्ति के खाते में 55 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया।
महिला ने जब इस घटना की जानकारी अपने पति को दी तो वे तुरंत घर पहुंचे। घटना की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने उसी दिन नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि, “पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।हम तकनीकी टीम की मदद से आरोपी के बैंक खाते और कॉल डिटेल्स की जांच कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करेगे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*