*ब्रेकिंग न्यूज़*
वाराणसी22अप्रैल25* स्कूल के अंदर हत्या! 12वीं के छात्र को स्कूल प्रबंधक के बेटे ने मारी गोली*
वाराणसी के शिवपुर में स्थित ज्ञानदीप स्कूल में सनसनीखेज वारदात—स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 12वीं के छात्र को सिर में गोली मार दी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।
घटना के बाद स्कूल के डायरेक्टर रामबहादुर सिंह, उनका बेटा राज विजेंद्र और स्कूल प्रिंसिपल फरार हैं। मृत छात्र सिंधोरा निवासी वकील कृपाशंकर का बेटा था, जो स्कूल के पास ही रहता था।
कृपाशंकर का आरोप है कि रामबहादुर, राज विजेंद्र और प्रिंसिपल ने मिलकर छात्र को बुलाया और साजिश के तहत गोली मार दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, इलाके में तनाव का माहौल है।
वाराणसी: स्कूल परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या, स्कूल संचालक और बेटा फरार

More Stories
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!
कौशाम्बी11जुलाई26*थाना समाधान दिवस पर करारी थाने में एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,