वाराणसी20जुलाई24*राष्ट्रीय हिन्दू दल ने किया दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने की अपील
वाराणसी से प्राची रॉय की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन ने दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने की फैसले पर योगी सरकार को समर्थन देते हुए न सिर्फ आभार प्रकट किया बल्कि राष्ट्रीय हिन्दू दल अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि पिछले कई सालों से हम लगातार इस मुद्दे पर सरकार से मांग कर रहे थे। इस दौरान रोशन पाण्डेय के निर्देश पर राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित सभी फल , फलाहार बेचने वाले दुकानदारो, ठेला, पटरी वाले दुकानदारों से नेमप्लेट लगाने की अपील किया। रोशन पाण्डेय ने कहा कि अगर दुकानदार अपनी पहचान और नाम बताकर कारोबार करेंगे तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। बबलू अग्रहरि ने कहा कि इससे हमें शुद्धता और पवित्रता की भी पहचान सुनिश्चित होगी। हम नहीं चाहते कि कोई कांवरियां बंधू अपवित्र फलाहार लें और सरकार के फैसला को सबको मानना चाहिए इसलिए आज हमलोग सड़क पर उतर कर दुकानदारों से नेमप्लेट लगाने की अपील किया है।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।