देहरादून20जुलाई24*नागरिक सुरक्षा द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया,
सागर मलिक
श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू, डिप्टी कंट्रोलर, नागरिक सुरक्षा के पर्यवेक्षण एवं देख-रेख में स्थान- कम्युनिटी हॉल, नियर वाटर टैंक, चन्दर रोड लास्ट, डालनवाला देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन दिनांक 20.07.2024 को प्रातः 10:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक चीफ वार्डन के तत्वावधान में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया, जिसमे लगभग 100 स्थानीय लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर व निःशुल्क औषधि वितरण का लाभ उठाया तथा उक्त स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में नागरिक सुरक्षा संगठन के पोस्ट संख्या 06, उत्तर प्रभाग के समस्त वार्डनों द्वारा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया, जिसमें श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू, डिप्टी कंट्रोलर, सहित नागरिक सुरक्षा के अन्य वार्डन उपस्थित रहे।
(श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू)
डिप्टी कंट्रोलर,
सिविल डिफेंस, देहरादून।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।
देहरादून4जुलाई26*चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, मालकिन ने पहचान कर नौकरानी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
नोयडा4जुलाई26*पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन को मनोनीत किये जाने पर गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं बधाई दी