वाराणसी17मई26*काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में शुरू हुई पीएनजी सेवा, मां अन्नपूर्णा रसोई घर को मिली नई सुविधा*
वाराणसी*श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई घर यूनिट-1 एवं यूनिट-2 में रविवार को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा गेल (इंडिया) लिमिटेड की वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एच.के. गर्ग तथा काशी अन्नपूर्णा मठ के महंत शंकर पुरी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकारी न्यासी जनार्दन शर्मा सहित गेल इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट में पीएनजी सेवा की शुरुआत बड़ी उपलब्धि है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं और नई व्यवस्था से भोजन निर्माण एवं प्रसाद वितरण अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।
गेल इंडिया के एच.के. गर्ग ने बताया कि अब तक दोनों यूनिटों में हर महीने करीब 600 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग होता था। पीएनजी सेवा शुरू होने से सिलेंडरों पर निर्भरता कम होगी और यह व्यवस्था पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ अधिक सुविधाजनक भी साबित होगी।
महंत शंकर पुरी महाराज ने गेल इंडिया की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंदिर क्षेत्र की संकरी गलियों में इतनी तेजी से पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू करना सराहनीय कार्य है।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता