वाराणसी14मई25*भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई: अदिति पटेल
कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया संबोधित
जिले में जब प्रतिभाओं की बात होगी तो नैंसी पटेल का नाम जरूर लिया जाएगा
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नील रतन पटेल नीलू की बेटी तथा विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि वाराणसी जिले में प्रतिभाओं की जब बात होगी तो अब इसी विकासखंड क्षेत्र के गजेपुर गांव निवासी राकेश पटेल की बेटी नैंसी पटेल का नाम सबसे पहले लिया जायेगा। कस्तूरबा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी ने बोर्ड से 10वी में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र तथा जिले का मान बढ़ाया है। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने अदम्य साहस,पराक्रम और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अदिति ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। भारत की सेना ने दुश्मन की नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश के जवान सरहदों पर मां भारती की सुरक्षा के लिए खड़े हैं और सेना का साहस अद्भुत है।यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति के कारण आतंकवाद के खिलाफ सशक्त कार्रवाई हुई है। केंद्र की सरकार राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलती है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के तौर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा कभी भी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती हैं। चाहे आर्थिक संकट हो, चाहे कच्चे मकान या खपरैल के घर हों। प्रतिभा को कभी भी प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। प्रतिभाएँ तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निखर कर सामने आती हैं। कॉलेज की बच्चियों मन लगाकर लगन से पढ़ाई करें अच्छे परिणाम उनको जरूर मिलेंगे सम्मान समारोह के दौरान विधायक प्रतिनिधि अदिति ने नैंसी पटेल को भगवान गणेश जी का मोमेंटो व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान कालेज के प्रबंधक संतोष सिंह प्रधानाचार्य,डॉ अनीता सिंह, संजय कुमार दुबे, मनोज कुमार दुबे, कुंवर प्रताप सिंह बच्चा,दिनेश दुबे,श्याम नंदन सिंह,स्वतंत्र पटेल,किशोरी सेठ,लाल बहादुर सिंह,तुलसी पटेल, शिक्षिका,किरण,मोनिका, कुमारी सयल,शीला यादव,सीमा देवी,शैलकुमारी,मेनका कुमारी,किरणमाला गुप्ता,शारदा सोनकर,शिल्पी शर्मा,सरिता यादव,शोभा देवी,प्रेरणा गुप्ता,संगीता सिंह,रूपा सिंह,प्रभावती सिंह,चंद पटेल,श्वेता सिंह छेदी राम,साधना मिश्रा, भगवानदास,धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU