वाराणसी14नवम्बर24*पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर चैन स्नैचर बहादुर चौधरी गिरफ्तार।
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर चेन स्नेचर पुलिस के जवाबी फायरिंग से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।यह मुठभेड़ तब हुआ जब पुलिस को इस बदमाश की रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौबेपुर और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश को घेरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने जैसे ही रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास बदमाश को घेर लिया, वह अपने आपको घिरता देख घबराते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी तत्परता से जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मोटरसायकिल से गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करा कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
घायल बदमाश की पहचान बहादुर पाल के रूप में हुई है। बहादुर पाल एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो पिछले कुछ वर्षों से चौबेपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियो लिप्त था।
उसके पास 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा बरतूस, छिनैती का 01 अदद लाकेट पीली धातु, 01 अदद मोबाइल एण्ड्रायड तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद टरसाइकिल मौके से बरामद हुआ।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन