वाराणसी09फरवरी*”मौनी अमावस्या को गायघाट पर चला सफाई अभियान”
पहले की सफाई, फिर गंगा आरती से जगाई स्वच्छता की अलख
श्रद्धालुओं से आरती कराकर गंगा निर्मलीकरण से जोड़ने का प्रयास
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को नमामि गंगे के तत्वाधान में गायघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा गंगातट पर फैले कचड़े को समेटकर निस्तारण हेतु भेजा गया।तदुपरांत माँ गंगा की संगीतमय आरती उतारी गयीं।स्नानदान के बाद बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हाथों में चौपाई व स्वच्छता प्रेरित स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर स्वयं भी गंगा आरती की।टीम के सदस्यों द्वारा आरती के बाद सभी से गंगातट पर स्वच्छता बनाये रखने का आआह्वान किया गया।शिवम ने बताया कि आरती के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण अभियान से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, रेनू आचार्य, सदानंद, ज्ञानेश्वर आदि रहें।अभियान से प्रेरित मछोदरी के संतोष चौहान ने बेटे के साथ श्रमदान में सहयोग किया।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल