वाराणसी 30नवम्बर 25*फर्जी फर्मो के नाम हो रहीथी बिलिंग, कंपनी के लोग कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले में गिरफ्तार अमित सिंह
वाराणसी 30नवम्बर 25*फर्जी फर्मो के नाम हो रहीथी बिलिंग, कंपनी के लोग भी संदेह के घेरे मे बनारस से नेपाल और बांग्लादेश तक फैले कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले में गिरफ्तार अमित सिंह उर्फ अमित टाटा ने STF के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है…
वाराणसी : कफ सिरप तस्करी के बड़े सिंडिकेट का अहम सदस्य अमित टाटा ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। अमित ने खुलासा किया कि गैंग लीडर शुभम जायसवाल, जो नशे के कारोबार का सरगना है, दुबई में छिपा हुआ है और वह फेसटाइम के जरिए अपने गैंग के बाकी मेंबर्स के संपर्क में है। शुभम के साथ उसका परिवार और दोनों पार्टनर गौरव जायसवाल और वरुण सिंह भी दुबई में ही मौजूद हैं।
अमित टाटा ने कबूला है कि फर्जी फर्मों के सहारे करोड़ों रुपए कीमत के कफ सिरप मंगवाए गए और उसे तस्करी करके बांग्लादेश भेजा गया है। बड़े पैमाने पर GST चोरी भी की गई। करीब 100 फर्मों के जरिए पूरा सिंडिकेट चल रहा था।
शुभम जायसवाल का CA तुषार सभी फाइनेंशियल डील खुद हैंडल करता था। उसके साथ आजमगढ़ के विकास सिंह भी शामिल है। अमित टाटा ने कबूला कि गाजियाबाद में गैंग मेंबर विभोर राणा की गिरफ्तारी के बाद ही शुभम यहां से फरार हो गया लेकिन सबके सम्पर्क में है।

More Stories
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”