वाराणसी 3 अप्रैल 26*भजनों से माता कालरात्रि का बखान
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी । कालिका गली स्थित माता कालरात्रि के दरबार में चैत्र पूर्णिमा पर गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवती का दिव्य श्रृंगार किया गया। महंत रवीन्द्र नारायण तिवारी के आचार्यत्व देवी का श्रृंगार करके आरती की गई। शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकार अनिता चौबे ने भजनों से माता का गुणगान किया। उन्होंने देवी पचरा, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, अम्बे तू है जगदंबे काली सहित कई देवी गीतों से माता की आराधना की।
इसके साथ ही दरबार में विराजमान बाल हनुमान का दिव्य श्रृंगार किया गया। पवनपुत्र का श्रृंगार करके फल, मिष्ठान, टाफी, बिस्कुट आदि का भोग लगाकर आरती की गई। दरबार को गुब्बारों और विद्युत झालरों से सजावट की गई थी। देर रात तक भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। भजन संध्या में शिवम दीक्षित, प्रद्युम्न शुक्ला, प्रकाश सिंह, नीलिमा राय, हिमांशु राय, आयुष्मान सिंह , डा राजलक्ष्मी राय , पूनम सिंह , प्राची आदि का सहयोग रहा।
—

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को