” अक्षय तृतीया पर पूजे गए बिंदु माधव “
वाराणसी 19 अप्रैल 26*” भारत के सुख समृद्धि की कामना से नमामि गंगे ने उतारी बिंदु माधव की आरती “
नमामि गंगे ने रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी के प्राचीन विष्णु तीर्थ बिंदु माधव की आरती उतारी। भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के बिंदु माधव स्वरूप व माता लक्ष्मी, भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर भारत के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई। बिंदु माधव से आरोग्य भारत की गुहार लगाई गई। ओम नमो भगवते वासुदेवाय”, ओम नमो नारायणाय और शांताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् जैसे मंत्रो का जाप करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया गया। प्राचीन विष्णु तीर्थ पर पूजन अर्चन के बाद टीम के सदस्यों ने पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हे भगवान विष्णु, आप भारत की रक्षा करें। हमारे देश को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। हमारे नागरिकों को स्वस्थ और खुश रखें। हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करें। हमारे देश को हर तरह के संकट से बचाएं। हम आपकी कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, बिंदु माधव मंदिर के महंत पं० मुरलीधर पटवर्धन, वीरेंद्र सिंह, सुशील दीक्षित, अभिजीत सिंह, आनंद सिंह, उज्जवल एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर31जुलाई26*आठवीं तक मान्यता, इंटर तक पढ़ाई का आरोप! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा हसनपुर मे ‘मकसूद एजुकेशनल ग्रामर जूनियर हाई स्कूल’?*
लखनऊ31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
इंदौर31जुलाई26*एक्टर बनना चाहता था बेटा… परिवार के फैसले ने बना दिया रियल हीरो!