लखीमपुर2सितम्बर25*डिवाइडर पर कट के पास की रेलिंग की संरचना बनी हादसों की वजह-
लखीमपुर*शहर की विकास भवन रोड डिवाइडर पर लगाई गई घनी रेलिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कट से निकलते समय दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते, जिसके चलते आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। अब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग की संरचना बेहद घनी है और ऊंचाई भी अधिक है। इसी कारण कट पर मुड़ रहे दोपहिया वाहनों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लोगों ने मांग की है कि कट के पास रेलिंग की घनत्व और ऊंचाई कम की जाए या फिर कट के पास से इन रेलिंग को हटा ही दिया जाये
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक