लखीमपुर 13दिसम्बर 25*मिदनिया तिराहा से एसएसबी रोड तक हाई-स्टैंडर्ड सीसी रोड निर्माण का काम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर शुरू हुआ।
लखीमपुर – मिदनिया तिराहा से एसएसबी रोड तक हाई-स्टैंडर्ड सीसी रोड निर्माण का काम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर शुरू हुआ। 3 मीटर चौड़ी पुरानी सड़क को बढ़ाकर 5.30 मीटर किया जा रहा है, दोनों ओर इंटरलॉक और पक्की नालियों का निर्माण होगा। सड़क बाईपास से जुड़कर यातायात को राहत देगी।
डीएम ने अफसरों संग स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता, लेवलिंग और समयबद्ध कार्य के सख्त निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने और बाधक बिजली पोल शिफ्ट कराने के आदेश भी दिए गए। यह कार्य अवस्थापना विकास निधि व विकास शुल्क निधि से 1.94 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
More Stories
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल
हरिद्वार 18 सितंबर 26*निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत