लखीमपुर खीरी14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें –
● मितौली- थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सीओ जितेंद्र परिहार और एसओ रविंद्र सोनकर ने त्योहारों पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की, दुकानदारों से अतिक्रमण न करने और सीसीटीवी लगाने की सलाह दी
● खमरिया- मड़वा गांव के पास शारदा नदी में महिला का शव मिला, पहचान कंचनपुर निवासी मुस्कान (25) के रूप में हुई, जो 6 अक्टूबर से लापता थी, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
● पलिया- व्यापार मंडल ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹66,810 की सहायता राशि दी, अब तक करीब दस लाख रुपए जुटे, राशि से प्रभावित गांवों को सामग्री के रूप में मदद दी जाएगी
● पलिया- बेला रपटा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रामखेलावन गंभीर घायल, लखनऊ रेफर किया गया
● खमरिया- जांच के बाद भी नहीं सुधरे पीएचसी ईसानगर के हालात, डॉक्टर और नर्स लगातार अनुपस्थित, जिम्मेदार अधिकारी बेबस, सीएचसी अधीक्षक ने बताया— अनुपस्थित नर्स को नोटिस जारी
● बिजुआ- बेचेपुरवा के अनाथ बच्चों से पूर्व विधायक विनय तिवारी ने की मुलाकात, आर्थिक सहयोग देकर आगे भी मदद का भरोसा दिलाया
● सिंगाही- सर्राफा व्यापारी अमित सोनी पर हुए हमले और लूट के मामले में पुलिस जांच में नया मोड़, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात आई सामने
● गौरीफंटा- सूड़ा बाजार में लाखों की आतिशबाजी के साथ चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने आतिशबाजी सामग्री जब्त कर कार्रवाई शुरू की

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟