June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ8जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ8जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ8जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ में बौद्ध तीर्थस्थलों का वैश्विक स्तर पर प्रमोशन हो रहा है। 5 देशों—कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड—के 50 मेहमानों ने यूपी में ‘बोधि यात्रा’ की। इस यात्रा में बौद्ध भिक्षु, ट्रैवल एजेंट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं। मेकांग-गंगा सहयोग के तहत 2 से 7 जून तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

➡लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईंट-भट्ठों के नियमन के लिए ठोस कदम उठाए हैं। ईंट भट्ठा नियमावली 2012 में संशोधन प्रस्तावित है। प्रदूषण नियंत्रण और कर विभाग के समन्वयन से ईंट भट्ठों का संचालन होगा। कर विभाग को ईंट भट्ठों की सूची सौंपी जाएगी। प्रदूषण कम करने के लिए लाल ईंट के विकल्प जैसे फ्लाई ऐश, एससी ब्लॉक और पेवर ब्लॉक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

➡अलीगढ़ शहर एक्सीडेंट की घटनाओं से दहल गया है। अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत और छह घायल हुए हैं। गोरई में दंपती और बच्चे की मौत हुई, गभाना में एक किशोरी की मौत और तीन घायल हुए। अतरौली में बच्ची की मौत हुई, वहीं दंपती और भाई घायल हैं। गंगीरी में ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की भी मौत हुई।

➡वाराणसी जनपद में सनातन जन आक्रोश यात्रा पहुंची, जिसका सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा देवरिया होते हुए मुर्शिदाबाद तक जाएगी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद संस्था द्वारा निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य जनजागरण करना बताया जा रहा है।

➡मुजफ्फरनगर के एनएच 58 पर मुजफ्फरनगर टोल पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। छपार टोल पर गाड़ियों की कई-कई लाइनें लगी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शनिवार-रविवार को टोल पर जाम की समस्या अधिक देखने को मिलती है। यातायात सुचारु करने के लिए उपाय किए जाने की जरूरत है।

➡एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र मोहनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज, केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल, राज्य मंत्री मन्नू कोरी और पूर्व सांसद राजवीर सिंह मौजूद रहे।

➡फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है और दबंगों पर धमकी देने व फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡कानपुर- जामुन के पेड़ से गिरकर बालक घायल, परिजन घाटमपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया, रेउना थाना क्षेत्र के किराव गांव का मामला

➡वाराणसी में ‘सनातन जन आक्रोश यात्रा’ का भव्य स्वागत सर्किट हाउस पर किया गया। यह यात्रा विश्व हिंदू रक्षा परिषद संस्था द्वारा निकाली गई है, जो देवरिया से होते हुए मुर्शिदाबाद तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना बताया गया है।

➡गोंडा में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी राम लखन और शिव बचन को परसपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी श्रवण कुमार और लल्ला की अभी भी तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

➡रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

➡गोंडा में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी राम लखन और शिव बचन को परसपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी श्रवण कुमार और लल्ला की अभी भी तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

➡भदोही- गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में ट्रांसफार्मर से पहुंची हाई वोल्टेज बिजली के करंट लगने से युवक इंद्रमणि की दर्दनाक मौत हो गई। उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

➡कौशाम्बी- पिपरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुशांत सिंह पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में कार्रवाई जारी है।

➡कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में तमंचे से फायरिंग मामले का आरोपी अनिल पासी गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक राहुल पर फायरिंग की गई थी। अनिल पासी को नूरपुर नहर के पास से पकड़ा गया। मामला पिपरी थाना क्षेत्र का है।

➡देवरिया- 25 हजार का इनामी बृजेश यादव गिरफ्तार, हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त बृजेश यादव को खुखुंदू थाना क्षेत्र की नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

➡कन्नौज- डीएम ने कलशान ग्रामसभा के लेलेपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पाई गई अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, गौवंश को गर्मी से बचाने के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा, कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

➡कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

➡जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रिहायशी इलाके में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।

➡फिरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बघेल ने कहा कि सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव मना कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान दिया है।
————————————————————————————

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.