लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के त्रिपक्षीय दौरे के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।
*2* डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, PM मोदी बोले- आर्टिकल 370 हटाना उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि; अमित शाह पैतृक घर जाकर श्रद्धांजलि देंगे
*3* बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा का आज 91वें जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
*4* भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी। खास बात यह है कि ट्रेन को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किया गया है
*5* ‘खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया’, कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
*6* चढ़ावा चोरी केस- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, चंपत राय-अनिल मिश्रा पहुंचे, अध्यक्ष बोले-जिसने महापाप किया, उसे सजा मिलेगी
*7* चन्नी गुट ने पंजाब प्रभारी की बैठक छोड़ी, हाईकमान से मिलने दिल्ली रवाना; रंधावा भी समर्थन में उतरे, फोटो जारी की, इसमें वड़िंग नहीं
*8* एमपी में इसी महीने आएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम बोले- सभी के लिए एक ही कानून होगा; सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क से देंगे 15 हजार रोजगार
*9* 3500 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति बालाजी पहुंची 116 साल की बुजुर्ग, सीएम ने की तारीफ; मंदिर प्रशासन ने करवाए VIP दर्शन
*10* अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, ऊंचाई एक फीट बची, 3 दिन में 56000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा
*11* महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकाली, मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल में कार पर पत्थर गिरा
*12* खामेनेई की अंतिम यात्रा- 10km लंबे रूट पर लाखों लोग, 10 घंटे तक चलेगा जुलूस, इसके बाद हेलिकॉप्टर से घुमाया जाएगा ताबूत
*13* ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया, नॉर्वे ने 2-1 से हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड भी जीता
*14* सेंसेक्स 521 अंक चढ़कर 78,285 पर बंद, निफ्टी में भी 160 अंकों की तेजी रही, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
*==============================*

More Stories
कानपुर नगर6जुलाई26*आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण व शिक्षा में सहयोग करेगा इनर व्हील क्लब
सुल्तानपुर6जुलाई26*खाद्य रसद मंत्री/कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के प्रथम गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचने पर जगह जगह हुआ स्वागत
अयोध्या6जुलाई26*तहसील समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से मायूस हुए फरियादी।*