लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………… …….*
➡️ लखनऊ : पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद ASP में शामिल हो गए हैं। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। डॉ. मसूद अहमद कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।
➡️ लखनऊ : आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि मामले पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर में जमीन घोटाला हुआ है और भ्रष्टाचार बहुत बड़ा है। संजय सिंह के अनुसार जमीन ऊंचे दामों में खरीदी गई जबकि मुआवजा 3-4 लाख रुपये दिया गया। उन्होंने चंपत राय पर भी गंभीर आरोप लगाए।
➡️ जम्मू-कश्मीर : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 125वीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। वे दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं, जहां संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
➡️ बुलंदशहर : जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक गंभीर रूप से घायल है और परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
➡️ कन्नौज : तिर्वा कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 5 और 10 साल पुराने मामलों में वांछित थे और एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पकड़े गए।
➡️ दिल्ली : स्पेशल सेल की IFSO टीम ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन ऑर्डर पर फर्जी आधार, पैन, वोटर आईडी, जाति और जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
➡️ कानपुर : बिठूर क्षेत्र के बगदौधी बांगर में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतका कुशीनगर की रहने वाली थी।
➡️ देवरिया : लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में 20 वर्षीय युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡️ अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कुछ ही देर में होने वाली है। सूत्रों के अनुसार चंपत राय और अनिल मिश्रा के बैठक में शामिल होने की संभावना कम है, जबकि कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ सकते हैं।
➡️ प्रतापगढ़ : 7 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे करीब 380 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे और GIC मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
➡️ शाहजहांपुर : सिंधौली थाना क्षेत्र में बेटी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
➡️ लखीमपुर : सिंगाही थाना क्षेत्र में कक्षा 7 की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
➡️ अलीगढ़ : RMP विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल अच्छे कपड़े पहनने से आधुनिकता नहीं आती, बल्कि विचारों की शुद्धता जरूरी है। छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
➡️ प्रयागराज : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोट रैली को हरी झंडी दिखाई और प्रेरणा पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
➡️ बस्ती : बीकानेर के आर्मी कैंप में करंट लगने से अग्निवीर जवान नागेंद्र की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां शोक की लहर है।
➡️ सुल्तानपुर : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। मामला करीब 8 साल पुराना है और फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
➡️ अमरोहा : मंडी धनौरा क्षेत्र के कमेंलपुर गांव में शराब ठेके के विरोध में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम से शिकायत की। उन्होंने शराबियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगाया।
➡️ लखीमपुर : धौरहरा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय केशवापुर कला में भीषण गर्मी के कारण दो बच्चे बेहोश हो गए। अब तक कुल 5 बच्चे बेहोश हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता है।
—————-

More Stories
कानपुर नगर6जुलाई26*आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण व शिक्षा में सहयोग करेगा इनर व्हील क्लब
सुल्तानपुर6जुलाई26*खाद्य रसद मंत्री/कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के प्रथम गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचने पर जगह जगह हुआ स्वागत
अयोध्या6जुलाई26*तहसील समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से मायूस हुए फरियादी।*