August 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ : दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। थाने से 100 मीटर दूर दो नकाबपोश चोर दुकान का शटर काट रहे थे। सायरन बजते ही घबराकर दोनों शातिर चोर भाग निकले। एक चोर जंजीर में फंसकर सड़क पर गिर गया। गोमती नगर थाने से 100 मीटर दूर चोरी का प्रयास किया गया।

➡लखनऊ : PGI क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा हुआ। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वृंदावन योजना के सेक्टर-10 स्थित एक मकान पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की। बोतलों पर लगे QR कोड, ब्रांड लेबल और ढक्कन नकली मिले। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम जांच में जुटी है।

➡लखनऊ : पुलिस ने ट्रांसजेंडर अधिकारों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित संवेदीकरण कार्यक्रम में 120 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण अधिनियम-2019 और नियमावली-2020 की जानकारी दी गई। शिकायतों के निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। कैसरबाग थाने के ट्रांसजेंडर हेल्पडेस्क की जानकारी दी गई। समुदाय के साथ विश्वास आधारित पुलिसिंग, प्रभावी संवाद और संवेदनशील व्यवहार पर प्रशिक्षण दिया गया।

➡बागपत : इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश घायल हो गया। उसके पास से लूट की रकम, बाइक और तमंचा बरामद हुआ। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

➡अमेठी : पीपरपुर गांव में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाले पर अवैध निर्माण कर दिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

➡आजमगढ़ : संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय के गेट पर बायोमेडिकल कचरा जमा होने से मरीजों और तीमारदारों को गंदगी व दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत पर सवाल उठे हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बायोमेडिकल कचरा उठाना नगर पंचायत की नहीं, बल्कि अस्पताल और अधिकृत एजेंसी की जिम्मेदारी है। मामला लालगंज के सौ शैय्या चिकित्सालय का है।

➡कानपुर देहात : बारिश के बीच स्कूल से लौट रहे दो बच्चों पर पुरानी जर्जर दीवार गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। लगातार बारिश के कारण दीवार भरभराकर गिरी। घटना अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव की है।

➡शामली : महिला सशक्तिकरण की अनोखी कांवड़ शामली पहुंची। फैशन डिजाइनर ऋतू इंशा 101 लीटर गंगाजल के साथ हरिद्वार से यात्रा कर रही हैं। यह कांवड़ हरियाणा के भैणी सुरजन गांव तक ले जाई जाएगी।

➡उन्नाव : बारिश के चलते गंगा में बढ़ते खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। DM घनश्याम मीणा और ADM सुशील कुमार गोंड ने फतेहपुर चौरासी के दबौली काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग का निरीक्षण किया। SDM समेत अन्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पिछले साल कटान में बहा मुख्य मार्ग अब तक नहीं बन सका है। उन्नाव में गंगा चेतावनी बिंदु के पार बह रही है।

➡बुलंदशहर : सूर्य नगर स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

➡मिर्जापुर : आमघाट रेलवे ROB की एप्रोच सड़क धंस गई। चार महीने पहले शुरू हुआ रेलवे ROB पहली ही बरसात नहीं झेल सका। 64 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निगम ने इसका निर्माण कराया था।

➡रायबरेली : चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से गांव में चकबंदी नहीं हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रशासन से जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। मामला ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के शहजादपुर का है।

➡सोनभद्र : मगरमच्छ के हमले में घायल लल्लू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मछली पकड़ने के लिए सोन नदी में उतरे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घटना चोपन थाना क्षेत्र के करगरा की है।

➡जालौन : सेल्समैन और एक युवक के बीच उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है।

➡लखनऊ : विधायक नंद किशोर गुर्जर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर देने हजरतगंज थाने पहुंचे।

➡शामली : माता-पिता की लंबी उम्र की कामना के लिए हरियाणा की बेटी निशु कांवड़ लेकर जा रही हैं। वह अपने भाई के साथ हरिद्वार से 11 लीटर जल लेकर करीब 250 किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं।

➡दिल्ली : अविजित सरकार हत्याकांड में CBI ने फरार घोषित आरोपी अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया।

➡वाराणसी : नगर निगम ने भवन कर बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलने वाली योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 तक के ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। कर बकायेदार तीन किश्तों में भुगतान कर सकेंगे।

➡लखनऊ : गौतमपल्ली पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता चारबाग रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। पीड़िता की मां ने 21 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। 5 अगस्त की रात आरोपी को लोको चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

➡आजमगढ़ : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को चार माह के लिए जिलाबदर किया है। गुण्डा एक्ट के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) के आदेश पर विशाल, राजन, प्रिंस और जान मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की गई। चारों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

➡मुजफ्फरनगर : पुलिस ने नकली करेंसी का भंडाफोड़ करते हुए सालिम, माजिद और जीशान को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 लाख रुपये की नकली करेंसी, एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि नकली नोट बेंगलुरु से माइकल फर्नाडीज कोरियर के जरिए भेजता था। आरोपी माजिद के पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई बुढ़ाना थाना पुलिस ने की।

➡एटा : हाथी गेट स्थित 80 साल पुरानी जर्जर इमारत तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और नगर पालिका की टीम मलबा हटाने में जुटी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथी गेट बाजार का है।

➡मुजफ्फरनगर : बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। SDM बुढ़ाना समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना बुढ़ाना तहसील के गांव हबीबपुर की है।

➡गोरखपुर : एबीवीपी नेताओं से कथित हाथापाई के मामले में SSP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल से कथित अभद्रता का मामला सामने आया था।

➡श्रावस्ती : सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने कहा कि 2027 में जनता बदलाव का फैसला करेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष के साथ सरकार बनाने का आह्वान किया। जन पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
—————————

Taza Khabar