लखनऊ4मई26*अभी तीन दिनों तक आंधी पानी की संभावना, पाकिस्तानी विक्षोभ का असर*
*मई महीने में होने वाली बारिश के दौरान मानसून जैसी चल रही हवाएं*
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी पाकिस्तान से आ रहे विक्षोभ के बेहद सशक्त होने का पूर्वानुमान किया है। सोमवार यानी चार मई से लेकर सात मई तक पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी-पानी की संभावना जताई है। ऑरेंज से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार चल रहीं दक्षिण पूर्वी हवाओं ने प्रदेश में इसी सप्ताह अच्छी बारिश के संकेत दे दिए हैं। यहां तक कि रविवार रात से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो सुबह 08:30 बजे तक बना रहेगा। इसके बाद भी लगातार सात मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा था कि यह पश्चिमी विक्षोभ कोई खास असर नहीं करेगा लेकिन पहले दिन 13 राज्यों में अलर्ट किया गया है। विक्षोभ के दस्तक देने से पूर्व रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से अभी भी 4.0 डिग्री कम है। 30 अप्रैल से अब तक यह लगातार सामान्य से कम चल रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में लगातार चार दिनों तक आंधी-पानी से प्रभावित करता रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इसका अलर्ट जारी किया गया है। सात मई तक लगातार पूरे प्रदेश में फिलहाल ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंचलिक केंद्र ने भी इसकी पुष्टि की है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आंधी-पानी का सिलसिला इस बार तीन से चार दिन चल सकता है। अभी तक की गतिविधियों के अनुसार कानपुर में भी आंधी-पानी की संभावनाएं बनी रहेंगी। सात मई को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में संभावना अधिक है।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*