लखनऊ31मई24*आग लगने की घटनाओं के दृष्टिगत सतर्क रहे अग्निशमन दस्ता: मुख्यमंत्री*
*अग्निशमन विभाग को मुख्यमंत्री का निर्देश, आग लगने की घटना की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचे फायर टेंडर*
*मुख्यमंत्री का निर्देश, प्रभावित लोगों तक बिना विलंब पहुंचे सहायता*
*लखनऊ, 31 मई:*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। अग्निशमन विभाग को दिए निर्देश में उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्र 24×7 सक्रिय रहें, जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं। जनहानि, पशु हानि अथवा फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*