May 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ31दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

लखनऊ31दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास ख़बरे

[31/12, 06:53] +91 95549 78900: *गाजियाबाद*

*गाजियाबाद में 18 घंटे में दो सब इंस्पेक्टरों की मौत*

*लालकुआं चौकी के सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का निधन*

*शिप्रा चौकी इंचार्ज रामवीर की बीती रात हुई थी मौत*

*ड्यूटी के दौरान दोनों सब इंस्पेक्टरों को आया था हार्टअटैक*.
[31/12, 06:53] +91 95549 78900: *लखनऊ*

*नए साल के आयोजनों पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान*

*यूपी पुलिस की ओर से प्रदेश वासियों को नए साल पर शुभकामनाएं*।

*सभ्य,शालीन तरीके से हों नए साल पर आयोजन।*

*सड़क पर हुडदंग करने वालों से सख़्ती से निपटेगी पुलिस।*

*ब्रेथ एनलाइजर से भी चेकिंग करेगी पुलिस।*

*सड़क पर कार, बाईक से स्टंट करने वालों पर होगी सख़्त कार्यवाही*।

*महिलाओं,बच्चियों से छेड़छाड़ पर होगी सख़्त कार्यवाही।*

*वर्दी और सादे कपड़ों में तैनात रहेगी महिला पुलिसकर्मी।*

*कोर्ट की गाईडलाइंस से अधिक शोर होने पर होगी कार्यवाही।*

*एक जनवरी को मंदिरों,धर्मस्थलों पर पुलिस की विशेष तैनाती होगी।*

*सोशल मीडिया पर अफवाह,अश्लीलता पर होगी कार्यवाही।*

*आज हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग हर जिले को दिए गए हैं निर्देश।*
[31/12, 06:53] +91 95549 78900: *ठंड ढा रही कहर,कोहरे में छिपा सूरज,भीषण ठंड के साथ होगी न‌ए साल की शुरुआत*

लखन‌ऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड कहर ढा रही है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नए साल की सुबह भीषण ठंड के साथ होगी।शुक्रवार को भी लखनऊ को कोहरे ने अपनी चादर में लपेटे रखा तो वहीं ठंड भी लोगों को अपने आगोश में रखा।गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।बुधवार देर रात तीन बजे से कोहरे का छाना शुरू हुआ।उस समय 500 मीटर दृश्यता रही।इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य पहुंच गई।आधे घंटे तक यही हलात रहे।नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी। लगभग 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकली,लेकिन गलन बरकरार रही। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायु गति में कमी आने से लखनऊ में कोहरा रहा।अधिकतम दृश्यता 800 मीटर रही।सुबह सात से नौ बजे तक राजधानी अत्यधिक कोहरे की चपेट में रही। साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य हो गई। इसे अति सघन कोहरे के रूप में जाना जाता है,जिसके कारण सौर विकिरण कट ऑफ (कोहरे की परत से किरणें परावर्तित हो जाना) से दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल में ठंड पूरे शवाब पर होगी।

*इस तरह कम हुई दृश्यता*

रात तीन बजे : 500 मीटर
रात 3:30 बजे : 400 मीटर
सुबह 4 से 6 बजे : 300 मीटर
सुबह 6 से 8 बजे : 50 मीटर
सुबह 8:30 बजे : शून्य
सुबह 9 बजे : 50 मीटर
सुबह 9:30 बजे : 150 मीटर
सुबह 11 बजे : कोहरा छंटा, धूप निकली

About The Author