लखनऊ31जुलाई25*यूपी में स्कूलों के विलय पर बड़ा फैसला: अब 1 किमी दूर या 50 से अधिक छात्रों वाले स्कूल नहीं होंगे मर्ज
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के विलय को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे स्कूल जो एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं या जिनमें 50 से ज्यादा छात्र नामांकित हैं, उनका विलय नहीं किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेशभर में हो रहे विरोध और अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि सरकार हर बच्चे को नजदीकी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले आठ वर्षों में स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और अब 96% स्कूलों में शुद्ध पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
#UPGOVT #Lucknow #UttarPradesh #UPSchools #EducationReform #SchoolMergerUpdate #StudentRights #BasicEducation #UPGovtNews #EducationPolicy
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….