लखनऊ29मई25 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ के आलमबाग में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। ये लुटेरे आलमबाग बस स्टैंड पर एक कंडक्टर से लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरा गौरव घायल हो गया, जबकि उसका साथी शुभम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, ज़िंदा कारतूस और बाइक बरामद की है।
➡कन्नौज में जानलेवा हमले के मामले में आरोपी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी पिछले 10 साल से कोर्ट में गैरहाजिर चल रहा था। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी विशुनगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है।
➡रायबरेली में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को शिवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह केस एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज था। अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया है।
➡लखनऊ में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के 276 नए पद सृजित किए जाएंगे। वर्तमान में इस संवर्ग में कुल 75 पद हैं। नए पदों में से 50% पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे और बाकी 50% पदों पर पदोन्नति के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी।
➡लखनऊ में संशोधित कानून के अनुसार वक्फ नियमावली तैयार की जाएगी। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 9 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसने नियमावली में बदलाव के लिए अधिसूचना जारी की है। नए कानून के मुताबिक नियमावली में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
➡एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के अगोनापुर में संदिग्ध हालत में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡लखनऊ में नवनियुक्त 60,244 सिपाहियों की ट्रेनिंग के लिए कई जिले आवंटित किए गए हैं। कानपुर, आगरा और शामली सहित अन्य जिलों में यह ट्रेनिंग आयोजित होगी। इसके लिए अंतिम चरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
➡बरेली में नाला सफाई में लापरवाही बरतने वाली चार एजेंसियों पर कार्रवाई की गई है। एक सप्ताह पहले जारी नोटिस के बाद नगर निगम ने शासन के निर्देश पर हरकत में आकर इन फर्मों पर 3 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त ने लापरवाही करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
➡लखनऊ में सियार, लोमड़ी और मधुमक्खियों के हमलों को लेकर सरकार राज्य आपदा घोषित करने की तैयारी में है। मृत्युदर होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
➡झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के लहर ठाकुरपुरा में शादी के तीन माह बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने आरोप लगाया है कि पत्नी प्रेग्नेंट मिली और उनके बीच लड़ाई होती थी। मृतक की मां ने यह भी कहा कि बहू का किसी और के साथ अफेयर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡लखनऊ में गेहूं की सरकारी खरीद में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 10.22 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 9.31 लाख टन था। किसानों को प्रति क्विंटल 2425 रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिला है।
➡बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट केस में मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। वह फरार चल रहा था और किराए पर घर देकर यह रैकेट चलवा रहा था। इस मामले में 6 महिलाओं समेत कुल 8 लोग जेल जा चुके हैं।
➡प्रतापगढ़ के अंतू थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी। पीड़ित परिवार शुरू में आरोपों से मुकर रहा था, लेकिन डीएनए रिपोर्ट के आधार पर सजा दी गई।
➡बरेली में बिना पार्किंग व्यवस्था संचालित हो रहे 16 बारात घरों और बैंक्वेट हॉलों को बीडीए ने नोटिस जारी किया है। इन सभी को एक सप्ताह के अंदर उचित पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡चित्रकूट में सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने स्वामी रामभद्राचार्य से दीक्षा ली। इस अवसर पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। स्वामी रामभद्राचार्य ने गुरू दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की मांग की।
➡गाजियाबाद में उत्पीड़न से परेशान मुस्लिम महिला निदा खान ने घर वापसी की। हिंदू संगठन की मदद से महिला ने घर वापसी कर वैदिका बन गई। उसके पति द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था।
➡संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में ससुर ने बहू की हत्या की कोशिश की। आरोपी बुर्का पहनकर चाकू लेकर घर में घुसा था। महिला के मायके के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
—————————————————
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मई 25*कोई बच्चा लौटना नहीं चाहिए: श्रीमती रचना पाटिल
मिर्जापुर:30 मई 25 *विंध्य इंडियन पत्रकार प्रेस क्लब ने मनाया ऐतिहासिक समारोह*
पूर्णियां बिहार 30 मई 25 *स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयन प्रतिक्रिया में घोर अनिर्माता : बम बम साह