लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, आज 11 बजे लोक भवन में कृषि मंत्री की प्रेस वार्ता, आज मीडिया सेंटर, लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, खाद उपलब्धता पर जानकारी देंगे कृषि मंत्री
➡लखनऊ, खुर्रम नगर में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर अचानक लेटी महिला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, काफी देर सड़क पर रहा अफरा-तफरी का माहौल
➡लखनऊ, तरुण गाबा लखनऊ के नए सीपी बने, नए पुलिस कमिश्नर आज सुबह चार्ज लेंगे, आज नए सीपी सुबह तरुण गाबा चार्ज लेंगे
➡अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जुड़ी खबर, ट्रस्ट पूर्व महासचिव चंपत राय के इस्तीफे में खुलासा, चढ़ावा चोरी और 81 लाख की बरामदगी को माना, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफे में स्वीकारा, ट्रस्ट अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को संबोधित कर खुलासा, एक ट्रस्टी द्वारा 5-6 युवकों द्वारा चोरी की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की पहचान हुई, पुलिस FIR की बजाय सीधे युवकों से पूछताछ- खुलासा, युवकों और उनके परिजनों ने रुपये ट्रस्ट को लौटाए- खुलासा, मीडिया में सुर्खियां बनने पर सरकार से SIT जांच की मांग, सरकार ने 15 जून से एसआईटी जांच शुरू करा दी, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट के कार्यों से अलग किया, ट्रस्ट की छह जुलाई को बैठक में दोनों का इस्तीफा मंजूर, SIT और पुलिस ने राय और मिश्रा से खुली पूछताछ नहीं की, इनके विरुद्ध किसी प्रकार का कोई पुलिस एक्शन नहीं, सुप्रीम कोर्ट की SIT और पुलिस जांच में काफी असमंजस, जिसका फायदा आरोपियों को मिला, पुलिस जांच लगभग ठप
➡वाराणसी, आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जन्मस्थली पहुंचेंगे सीएम, मत्था टेककर संत रविदास का आशीर्वाद लेंगे सीएम, 131 कलश पूजन से होगा 650वें जयंती वर्ष का शुभारंभ, आज देशभर के लिए रवाना होंगे 131 कलश, 27 राज्यों और 6 जोनों में जाएगा संदेश, भाजपा भव्य स्तर पर मनाएगी 650वां जयंती वर्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहेंगे मौजूद, सीएम, पंकज चौधरी समेत कई नेता होंगे शामिल, 25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य
➡गोरखपुर, गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आज सुबह CM करेंगे पूजा अर्चना और गौसेवा, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, श्रीराम कथा की पूर्णाहुति में भी शामिल होंगे
➡प्रयागराज, जौहर विश्वविद्यालय मामले से जुड़ी खबर, ध्वस्तीकरण आदेश पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, जौहर ट्रस्ट, अन्य की ओर से याचिका दाखिल हुई, RDA के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग, RDA मामले में पहले ही कैविएट दाखिल कर चुका है
➡सोनभद्र, टहलने निकले युवक पर हमला, 23 वर्षीय प्रिंस कुमार गंभीर घायल, शरीर पर धारदार हथियार से वार, सीएचसी म्योरपुर से रेफर किया गया, बभनी क्षेत्र के डूभा गांव की घटना
➡सुल्तानपुर, पुलिस और गोकश तस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी अब्दुल सलाम घायल, एक अन्य गोकश तस्कर रियाज भी अरेस्ट, कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक बरामद, 3 बदमाश मौके से भागने में हुए कामयाब, अखंड नगर क्षेत्र के कुंदा भैरोपुर गांव की घटना
➡रायबरेली, मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ, 3 थानों की फोर्स संग सीओ सिटी, ASP पहुंचे, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, कुछ व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर की घटना
➡झांसी, बबीना पुलिस का अंकित हत्याकांड का खुलासा, पैसों के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद, आरोपी ने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी, शव को साक्ष्य छिपाने के लिए कुएं में फेंका, पुलिस ने आरोपी आशिक अहिरवार को पकड़ा
➡सहारनपुर, गंगोह पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी जहीर, लखनौती तिराहे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस मिला, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया
➡सहारनपुर, फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का मामला, मामले में गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी शाईस्ता और शहजाद गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡कानपुर, 3 मीटर लंबा अजगर दिखने से हड़कंप, रेस्क्यू के बाद अजगर वन विभाग के हवाले, जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके चौराहे की घटना
➡कानपुर, अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, रानी घाट चौकी से 500 मीटर की दूरी, कोहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची, नाले से निकलवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा, कोहना क्षेत्र के रानी घाट चौकी का मामला
➡सहारनपुर, नशे में टंकी पर चढ़ा युवक पानी में गिरा, पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा था, 5 वर्षीय बेटा और पुलिस मनाती रही, अचानक टंकी के पानी में गिरने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, मर्चेंट नेवी कर्मी सागर गुप्ता का निधन, यूक्रेन रूस युद्ध के दौरान हुआ निधन, प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया आश्वासन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन, मृतक का पार्थिव शरीर वापस लाने की कवायद
➡मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा-2026 के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, 29-30 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा बदलाव, NH-58 की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित
➡बहराइच, आवारा कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा, 24 घंटे में 1 युवक 2 किशोरों को काटा, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घटना
➡फ़िरोज़ाबाद, पुलिस की रेप के आरोपी संग मुठभेड़, नाबालिग बच्ची संग दुष्कर्म किया था, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, भर्ती, थाना नारखी इलाके में पुलिस मुठभेड़
➡अयोध्या, अज्ञात वाहन ने बच्ची को रौंदा, मौत, वाहन चालक नशे में बताया जा रहा, पुलिस के सामने भागा चालक, लोगों में आक्रोश, तहरीर के आधार पर 3 लोगों पर केस दर्ज, कोतवाली अयोध्या के भीखापुर का मामला
➡गोरखपुर, गोरखपुर दौरे पर जल शक्ति मंत्री का दौरा, आज बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे
➡दिल्ली, संत रविदास की 650वीं जयंती मनाएगी BJP आज, पूरे देश में जयंती पर कार्यक्रम करेगी भाजपा, BJP ने समरसता संकल्प अभियान नाम दिया, आज से 7 माह तक राष्ट्रीय अभियान चलेगा, 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक अभियान, जाएंगे देश के 51 हजार मंदिरों में दीपोत्सव होगा, संतों से मुलाकात, पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी
➡दिल्ली, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में कार्रवाई, CBI की 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, चार्जशीट में 360 गवाह, 422 दस्तावेजों का जिक्र, साथ ही 43 भौतिक साक्ष्यों का जिक्र किया गया, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट की धाराओं में केस, 3 NTA विषय विशेषज्ञ, बिचौलिए लोग गिरफ्तार, सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में, कई बैंक खाते, लॉकर और डीमैट खाते फ्रीज, लीक प्रश्नों के प्रसार में आरोपियों की भूमिका- CBI
➡नई दिल्ली, निजी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस से ₹5,000 करोड़ वसूले, HDFC और Axis बैंक ने की सर्वाधिक शुल्क वसूली, जो सरकारी बैंकों से दोगुना से भी अधिक है, प्राइवेट बैंकों ने इस मद में ₹4,948.71 करोड़ जमा किए, जन धन खातों पर मिनिमम बैलेंस शुल्क लागू नहीं
➡दिल्ली, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का कहर, हिमाचल में पांच की मौत, कश्मीर में फटा बादल, भारी बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित, हिमाचल में चंबा में भूस्खलन से 10 वाहन मलबे में दबे, देर रात मूसलधार वर्षा के बीच हुए हादसे
➡दिल्ली, पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज फिर चर्चा, बुधवार को लोकसभा में फिर चर्चा और वोटिंग होगी, वहीं बिल राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर फिर से चर्चा, बिल पर अभी भी कई सांसदों का बोलना बाकी है
➡दिल्ली, 20 जुलाई को संसद मार्च हिंसा मामले में एक्शन, 989 हिस्ट्रीशीटरों पर एक्शन की तैयारी में पुलिस, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को 20 टीमें गठित की, हत्या, डकैती जैसे संगीन मामलों में आरोपी हैं, सीसीटीवी, एफआरएस से हुई अपराधियों की पहचान
➡भोपाल, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान आंदोलित, मूंग की फसल की 100% खरीद और अन्य मुद्दों, नर्मदापुरम से CM आवास की ओर मार्च कर रहे, रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है
➡रायपुर, महादेव सट्टा एप से सात वर्षों में करोड़ों की कमाई, सात वर्षों में ऑनलाइन सट्टे का फैला साम्राज्य, सट्टा एप से 43000 करोड़ की अवैध कमाई, एप के प्रमोटरों और सहयोगियों की संपत्ति जब्त, ईडी ने रायपुर जेल में बंद आरोपियों पर एक्शन, दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग की संपत्तियां कुर्क, कंपनियों की 940.77 करोड़ मूल्य की संपत्तियां कुर्क
————————————————————–

More Stories
चंडीगढ़29जुलाई26*30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूर्ण कर छूट*
नई दिल्ली29जुलाई26*धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह*
उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*