नई दिल्ली29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*गुरु पूर्णिमा*
*29- जुलाई – बुधवार*
👇
*==============================*
*1* लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नए शिक्षा मंत्री को लेकर कांग्रेस और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर एनडीए सांसदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और इसे संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने और प्रमाण न होने पर माफी की मांग की
*2* इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इसके बाद इन सभी मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद प्रियंका गांधी का बयान लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि एनडीए सांसद इसे बयान को लेकर कांग्रेस को घेरने की योजना बना सकती है।
*3* कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की।” इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।
*4* संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा, ”प्रियंका गांधी ने जो कहा, हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से। हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। अगर आप ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए।” हालांकि इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इसका प्रमाण उपलब्ध कर देंगी।
*5* लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर ऐसा ही बयान दिया था। राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई लोग थे, लेकिन पीएम ने ऐसे व्यक्ति को चुना, जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति गलत संदेश देती है।
*6* राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया, संसद में प्रियंका ने यही बात कही; रिजिजू बोले- चरित्र हनन की कोशिश, प्रियंका ने कहा- सबूत दूंगी
*7* ‘सौ-सौ पेपर लीक कराकर आंदोलन करने चले राहुल-अखिलेश’, अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला
*8* क्या कार्रवाई की तैयारी में सरकार?: प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका-राहुल के बयान से हंगामा, कांग्रेस-NDA आमने-सामने
*9* सुप्रीम कोर्ट की बात हमें मंजूर नहीं’: सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास बोले- सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करे सरकर
*10* अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के,हमारी मांग थी कि सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ा जाएगा, केंद्र सरकार ने इस पर सहमति भी जताई थी, अगर सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि जिनके ऊपर पहले से एफआईआर है, उन्हें मत छोड़िए तो ये हमें मंजूर नहीं है
*11* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शीर्ष नौकरशाहों के साथ बैठक में साफ कहा कि शासन का केंद्र हमेशा आम नागरिक होना चाहिए। उन्होंने मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल, स्वदेशी तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, साइबर सुरक्षा और युवाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया।
*12* पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सरकार की हर नीति और हर फैसला आम नागरिक के हितों और उसकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए वित्त, अर्थव्यवस्था, वाणिज्य, उद्योग और प्रौद्योगिकी से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा भी की
*13* ‘मैंने नेहरू के बारे में जो कहा, उस पर आज भी कायम’; परीक्षा विधेयक पर बहस के बीच निशिकांत दुबे के बयान से बढ़ा सियासी विवाद
*14* NEET UG पेपर लीक केस- CBI ने चार्जशीट दाखिल की, इसमें 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप; NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी
*15* केंद्र डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध बनाने पर विचार करे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान भी किया जाए
*16* शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे, एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी ad
*17* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नीट पेपर लीक के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह सबसे अधिक प्रदर्शन मुंबई, पुणे और नागपुर में हुए थे।
*18* स्कूल में करंट लगने से 9वीं के स्टूडेंट की मौत, मैदान खाली न होने से छत पर पीटी करा रहे थे टीचर, गुजरात के सूरत की घटना
*19* चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय, केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
*20* कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन भारत ने 2 सिल्वर जीते, गुलवीर ने 10000m दौड़, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में मेडल दिलाए; बॉक्सिंग में भी 3 पदक पक्के
*21* देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची।
*===============================*
. *जय श्री राम*
*बुधवार, 29 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶J&K Breaking : Uri में LOC के पास Blast, सेना के 2 जवान घायल
🔶शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी
🔶बैरिकेड्स तोड़कर भोपाल में दाखिल हुए दो हजार किसान, मुख्यमंत्री आवास पर कूच के लिए अड़े
🔶ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेन में जहाज पर फंसे 13 भारतीय, धमाकों की गूंज के साए में कट रही नाविकों की रातें
🔶Punjab Security Alert : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, ISI की नई आतंकी साजिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
🔶सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं; CJP बोली- हमने जो कहा वही हो
🔶भूकंप के शक्तिशाली झटकों से दहला जापान; इमारतें-सड़कें ध्वस्त व कई लोग घायल, सुनामी की चेतावनी जारी
🔶ईरान पर हमले के बाद पहली बार मिले ट्रंप-नेतन्याहू, क्षेत्रीय सुरक्षा और अब्राहम समझौते पर हुई चर्चा
🔶Supreme Court: पर्यावरण मंजूरी से जुड़े मामले में आज आएगा अहम फैसला, सुप्रीम कोर्ट पर टिकी नजरे
🔶वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUCC, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
🔶कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया:कपिल सिब्बल ₹1 करोड़ देंगे, देशभर के वकीलों से भी अपील की
🔶भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन, सीएम साय बोले- रोजगार के नए रास्ते खुलें
🔶4000 करोड़ की रामायण का धमाका! 75 करोड़ में बिका फिल्म का म्यूजिक
🔶मुख्तार अंसारी गैंग पर यूपी पुलिस का शिकंजा, शस्त्र लाइसेंस घोटाले में सांसद अफजाल समेत पांच मुकदमे दर्ज
🔶प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय बैठक, विकसित भारत के लक्ष्यों पर जोर
🔶होर्मुज के नजदीक 6 भारतीय जहाज और हमारे 166 नाविक मौजूद- एमईए
🔶अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एमपी के यात्रियों की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में 30 से अधिक श्रद्धालु घायल
🔶Indian Railways New Rules: 1 अगस्त से बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, रेलवे लागू करेगा नया टोकन सिस्टम
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
==================

More Stories
चंडीगढ़29जुलाई26*30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूर्ण कर छूट*
नई दिल्ली29जुलाई26*धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह*
उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*