लखनऊ28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ प्रयागराज, राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने बयान दिया, उन्होंने कहा कि इनकी निगाहें नेशन पर नहीं बल्कि डोनेशन पर हैं, साथ ही आरोप लगाया कि आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हुआ है, इस बीच उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मामला दबाया नहीं जाना चाहिए, और दावा किया कि जो सरकार से सवाल करेगा उस पर दबाव डाला जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का नाम ‘भाचपा’ रख देना चाहिए, और चंदा चोरी व चालबाजी के चलते इसे यही कहा जाना चाहिए।
➡️ लखनऊ, यूपी STF को बड़ी कामयाबी मिली है, अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, इस कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और एक अन्य से पूछताछ की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों में सचिन वर्मा, सौरभ शुक्ला और मनजीत कुमार सिंह शामिल हैं, सभी को गोरखपुर से पकड़ा गया है, मौके से अवैध पिस्तौल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
➡️ वाराणसी, अमरनाथ के लिए सेवादारों का जत्था रवाना हुआ है, काशी के जनप्रतिनिधियों ने जत्थे को रवाना किया, रवाना होने से पहले धार्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें बीजेपी विधायक और महापौर शामिल हुए, चंदनबाड़ी में 45 दिनों तक भंडारा चलेगा, जहां काशी के व्यंजनों और भोजन का स्वाद श्रद्धालुओं को मिलेगा।
➡️ सहारनपुर, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जंगल में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, कच्ची शराब की भट्टी पर दबिश दी गई, इस दौरान दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए, मौके से 220 लीटर कच्ची शराब, 390 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, बड़गांव क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
➡️ मुजफ्फरनगर, बिजली कटौती को लेकर जनता और बिजली विभाग के जेई के बीच विवाद हो गया, लोगों ने बिजली घर का घेराव किया, जिसके बाद जेई ने थाने में बंधक बनाने की तहरीर दी, इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लोगों के समर्थन में आ गए, उन्होंने तहरीर वापस लेने को कहा, लेकिन जेई के इनकार पर मंत्री भड़क गए, उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज हुआ तो अच्छा नहीं होगा, और मोबाइल पर भी मुकदमा न लिखने की बात कही, यह मामला गांधी कॉलोनी बिजली घर घेराव से जुड़ा है।
➡️ उन्नाव, सीईआईआर पोर्टल की मदद से 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है, सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए, वर्ष 2026 में अब तक 367 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, एसपी के निर्देश पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया।
➡️ मैनपुरी, एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, 203 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये का चालान किया गया है, नशे में वाहन चलाने वाले 4 वाहनों को सीज किया गया, सीओ ट्रैफिक और टीआई ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, कई वाहनों से शमन शुल्क भी वसूला गया, शहर कोतवाली क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई।
➡️ आगरा, 7 दिन से लापता दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने नागपुर से बरामद किया है, इस मामले में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों लड़कियां युवकों के साथ गई थीं, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, यह मामला थाना सिकंदरा रुनकता क्षेत्र का है।
➡️ बुलंदशहर, एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, मामला कोतवाली स्याना क्षेत्र का है।
➡️ झांसी, झांसी-ललितपुर हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, दूध से भरी लोडर, कार और बाइक आपस में टकरा गए, हादसे में लोडर पलटने से करीब 1500 लीटर दूध सड़क पर बह गया, यू-टर्न लेने के दौरान यह दुर्घटना हुई, टक्कर के बाद बाइक भी कार से जा भिड़ी, कई लोग घायल हुए जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
➡️ दिल्ली, AAP सांसद संजय सिंह ने बयान दिया, उन्होंने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को इस्तीफा नहीं बल्कि जेल जाना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे में लूट हुई है, और कहा कि यह माल इन लोगों के पास नहीं बल्कि चंदा चोर पार्टी के लोगों ने किया है, उन्होंने यह भी कहा कि केवल इस्तीफा समाधान नहीं है।
➡️ सहारनपुर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, हलगोया कट के पास यह दुर्घटना हुई, स्कॉर्पियो ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी पलट गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
➡️ कासगंज, घर में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है, परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, युवक के गले पर कट के निशान मिले हैं, गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के पवसरा की है।
➡️ बाराबंकी, एक निजी घर में अवैध अस्पताल चलने का मामला सामने आया है, इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा, पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और संचालक को हिरासत में ले लिया गया है, जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, मामला हैदरगढ़ क्षेत्र का है।
➡️ दिल्ली, मयूर विहार फ्लाईओवर पर कार में अचानक आग लग गई, कार सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई, घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई, फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
➡️ कानपुर, असलहा सटाकर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हैं, पीड़ित ने CP से शिकायत की थी, बर्रा थाना क्षेत्र का मामला है।
➡️ बलिया, एक युवक हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा किया, युवक ने प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद की, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा, प्रेमिका के आने के बाद ही वह नीचे उतरा, मामला गड़वार थाना क्षेत्र के हरीपुर का है।
➡️ अमेठी, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक एम्बुलेंस का टायर फटने से वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे में 6 लोग घायल हो गए, सभी को CHC शुक्ल बाजार भेजा गया है, गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
➡️ आगरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PWD अधिकारियों के साथ बैठक की, पुराने और नए कार्यों की समीक्षा की गई, उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बैठक में कई मंत्री भी मौजूद रहे, इसके बाद मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और लखनऊ जाएंगे।
➡️ दिल्ली, AAP सांसद संजय सिंह ने एक और बयान दिया, उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे में बड़ी लूट हुई है, उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 में ही इस घटना को उजागर किया था, उन्होंने कहा कि सिर्फ इस्तीफा समाधान नहीं है, और आरोप लगाया कि नोटों की गड्डियां गिनी जाती थीं और पैसे की चोरी होती थी।
➡️ गोरखपुर, PDDU प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन चल रहा है, इसमें MLC डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने शिरकत की, डॉ. वाई सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, यह कार्यक्रम एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है।
➡️ लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को राहत राशि दी गई है, 15 मृतक आश्रितों के खातों में 4-4 लाख रुपये भेजे गए हैं, यह राशि दैवीय आपदा राहत कोष से जारी की गई है, मुख्यमंत्री की ओर से पहले भी आर्थिक सहायता दी गई थी, और PM राहत राशि जल्द जारी होने की संभावना है।
➡️ औरैया, अवैध असलहा लहराते युवकों का वीडियो सामने आया है, वीडियो में कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं।
➡️ ललितपुर, एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
————————————————————————————

More Stories
28जून26* मौत का डर नहीं है!!-शेख हसीना पूर्व प्रधानमंत्री बंगला देश
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*