April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, किसानों को मिलेगा 122.28 करोड़ का मुआवजा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राहत, खरीफ और रबी फसल नुकसान की भरपाई, 4 मई को पूरे प्रदेश में होगा वितरण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होगा भुगतान, योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की आय स्थिर रखने पर फोकस

➡लखनऊ, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हंगामा, ओमेक्स R2 सोसाइटी में देर रात बवाल, गार्डों और बाहरी लोगों में मारपीट, सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

➡फर्रुखाबाद, संविदा कर्मी बिजली उपकेंद्र में छील रहे घास, बिजली विभाग के जेई के आदेश पर कर रहे काम, लाइन मैंनो का घास छीलने का वीडियो वायरल, कायमगंज के रूटौल बिजली घर का मामला

➡वाराणसी, BLW जनसभा स्थल पहुंचे सीएम योगी, कार्यक्रम स्थल का CM ने लिया जायजा, कुछ देर में PM मोदी पहुंचेंगे जनसभा स्थल, 6330 करोड़ की 163 परियोजनाओं की देंगे सौगात, करीब 50 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित

➡एटा, SSP एटा ईलामारन ने शुरू की नई पहल, पुलिस लाइन में आयोजित किया वादी दिवस, लंबित विवेचनाओ को लेकर किया संवाद, विवेचकों से जानी मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट, निस्तारण जल्द कराने के दिये निर्देश

➡हापुड़, गैंगस्टर अपराधी शाहिद पर कार्रवाई, अपराधी का 25 लाख का मकान कुर्क, शातिर पर करीब 2 दर्जन केस दर्ज है, हापुड पुलिस, मेरठ तहसीलदार ने की कार्रवाई, मेरठ के गांव लाडपूरा में की कार्रवाई

➡रायबरेली, रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विद्युत तार चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अरेस्ट, 36 लाख बताई जा रही विद्युत तार की कीमत, अयोध्या जनपद के रहने वाले है दोनों अभियुक्त, तीन बंडल तार और एक ट्रक हुआ बरामद, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

➡आगरा, MD छात्रा डॉ.वर्तिका की संदिग्ध मौत का मामला, वर्तिका सिंह की मौत की गुत्थी और उलझी, पोस्टमार्टम से भी पता नहीं चला मौत का कारण, डॉक्टरों ने विसरा किया सुरक्षित, जाएगा FSL, FSL जांच से पता चलेगा वर्तिका ने क्या खाया था, वर्तिका ने रेजिडेंट डॉक्टर सार्थक पर लगाए थे आरोप, जांच में आरोपों को कमेटी ने किया था खारिज, पुलिस अब इस पुरानी घटना की भी जांच कर रही, हरिपर्वत के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का मामला

➡बहराइच, EVM वेयर हाउस पहुंचे DM अक्षय त्रिपाठी, EVM वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण, EVM की सुरक्षा का DM ने लिया जायजा, CCTV, फायर एक्सटिंगयूशन की ली जानकारी, निरीक्षण में निर्वाचन कार्यालय अफसर मौजूद

➡इटावा, पति की हत्या करने वाली पत्नी को उम्रकैद, पति की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया था, 6 साल पुराने मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी पत्नी भारती देवी को उम्रकैद की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया, थाना सैफई क्षेत्र के कुम्हावर का मामला

➡श्रावस्ती, सोनवा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, पैर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर, बस चालक बस छोड़ मौके से हुआ फरार, पुलिस आरोपी चालक की तलाश जारी

➡मैनपुरी, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 110 वाहनों के किए चालान, 3.50 लाख का जुर्माना लगाया, SP के निर्देश में चलाया गया अभियान, शहर कोतवाली के ईशन नदी चौराहे पर चेकिंग

➡बाराबंकी, मुस्काबाद गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक ही परिवार के 4 बच्चे संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग टीम मौके पर पहुंची, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं वितरित, साफ-सफाई और सतर्कता की सलाह

➡अल्मोड़ा, मर्चूला में चौंकाने वाला मामला, श्मशान घाट पर कराई गई जयमाला, वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर परंपराओं से खिलवाड़, वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में आक्रोश, जिला प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही

➡अलीगढ़, सीएम ग्रिड रामघाट रोड निर्माण कार्य 80% पूरा, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने किया निरीक्षण, मई अंत तक कार्य पूरा करने की डेडलाइन तय, रोज 12,000 टाइल्स लगाने का लक्ष्य, देरी पर 5 लाख रोजाना जुर्माने की चेतावनी

➡गोरखपुर, दो शातिर चोरों को किया गया अरेस्ट, 4.70 लाख नकदी बरामद, दोनों पर 3 दर्जन केस दर्ज, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी

➡नोएडा, बंद पड़े शौचालयों को खुलवाने के लिए अनुबंद, चिनार कंपनी से MOU साइन, 90 करोड़ का राजस्व मिलने की संभावना, प्राधिकरण का बड़ा फैसला

➡कन्नौज, गैस सिलेंडर के लिये भटक रहे उपभोक्ता, डिलीवरी मैसेज के बाद भी गैस नहीं मिली, ब्लैक में तीन गुने दामों पर बिक्री का आरोप, एजेंसी पर भारी भीड़

➡ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर कोर्ट के बाहर बड़ा हादसा टला, गैस पाइपलाइन लीकेज से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

➡पश्चिम बंगाल, बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती, बम इस्तेमाल रोकने के लिए बड़ा कदम, चुनाव आयोग का फैसला

➡संभल, मंत्री धर्मवीर सिंह पहुंचे बहजोई अस्पताल, व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश, गौशाला निरीक्षण में भी मिली खामियां

➡अलीगढ़, 26 अप्रैल से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में चिंता

➡मुजफ्फरनगर, दो पक्षों में पथराव, बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई जारी

➡सीतापुर, मंत्री रजनी तिवारी की प्रेस वार्ता, महिला जन आक्रोश अभियान पर बयान, विपक्ष पर हमला

➡कन्नौज, बाराती व घरातियों में मारपीट, दूल्हा समेत कई घायल, पुलिस ने केस दर्ज किया

➡आज़मगढ़, 50 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

➡उन्नाव, पीएम दौरे के चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, पुलिस अलर्ट मोड में

➡प्रतापगढ़, 4 बम के साथ 2 शातिर बदमाश अरेस्ट, तमंचा और कारतूस भी बरामद

➡प्रयागराज, ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, अफरा-तफरी का माहौल

➡नोएडा, झुग्गियों में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलीं, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

➡बाराबंकी, डीजे विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, FIR दर्ज

➡आगरा, DPS स्कूल मामले में केस दर्ज, छात्रों की मारपीट पर एक्शन

Taza Khabar