पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* जिले से बैंकिंग सिस्टम को हिला देने वाली खबर सामने आई है। पूर्णिया में 3 करोड़ रुपये के बड़े बैंक घोटाले का खुलासा होते ही सैकड़ों खाताधारक सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा।
मामला एक निजी बैंक की शाखा और उससे जुड़े CSP सेंटर से जुड़ा है। आरोप है कि बैंक मैनेजर और CSP संचालक की मिलीभगत से सैकड़ों ग्राहकों के खातों से करीब 3 करोड़ रुपये उड़ा लिए गए। कई महीनों से ग्राहकों के खाते से पैसे निकाले जा रहे थे, लेकिन पासबुक अपडेट कराने पर लोगों को इसकी भनक लगी।
मंगलवार सुबह जब पीड़ित बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मैनेजर व CSP संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
सूचना मिलते ही सदर एसडीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। एसडीपीओ ने बताया कि बैंक मैनेजर और CSP संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
*खाताधारकों का आरोप:*
CSP सेंटर पर अंगूठा लगवाकर पैसे निकाले गए। कई बुजुर्गों और अनपढ़ लोगों के खाते खाली कर दिए गए। बैंक ने KYC के नाम पर साइन करा लिए और घोटाला कर दिया।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एक-एक पीड़ित का पैसा वापस कराया जाएगा। बैंक के उच्च अधिकारियों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पूरे जिले में इस घोटाले को लेकर हड़कंप मचा है।

More Stories
लखनऊ28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
कौशाम्बी28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा*
कौशाम्बी28अप्रैल26*शांति देवी राजन बाबू महाविद्यालय में रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित*