लखनऊ27अप्रैल26*विद्या आरंभ समारोह का न्यू पब्लिक कृष्णा नगर शाखा में आज भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य के साथ अध्यापिकाओं द्वारा किया गया।
विघा आरंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सरी के बच्चों को उनके हाथों से पहला अक्षर उनके नाम का लिखाकर शुभारंभ करना, और मां सरस्वती को प्रणाम कर उनके जीवन की शिक्षा-दीक्षा आरंभ करना रहा।
विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम को प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले पाटी पूजन करके ही बच्चे को विघा आरंभ के लिए भेजा जाता था, आज विघालय मे बच्चों का पहला अक्षर लिखाकर शुभारंभ किया
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन्हे संस्कारवान बनाने की शिक्षा दे
प्रधानाचार्य ने कहा कि आज से बच्चों ने पेंसिल पकड़कर पहला अक्षर लिखकर विघा आरंभ की, बच्चों के साथ मां और विद्यालय का संबंध है आप सभी अपने सुझाव और विचार हमें दे सकते हैं, जिसे बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर संस्कारवान बनाया जाये।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डी जी यादव, प्रधानाचार्य ममता श्रीवास्तव एवं अध्यापिकाओं के साथ बच्चों की मां अभिभावक के रूप में उपस्थित रही।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,