लखनऊ25 मार्च 26*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट*
”भाजपाइयों को सोते जागते केवल PDA ही दिखाई देता है, केवल PDA ही सुनाई देता है। लोकसभा में हार की हताशा और आनेवाले विधानसभा में सत्ता से बाहर होने के बाद अपने कुकर्मों की सज़ा भुगतने के डर से ये PDA का नाम सुनते ही थर-थर काँपने लगे हैं। जिनको पीडीए के साये से भी परहेज़ है उनकी ज़ुबान को पीडीए बोलने में भी दिक़्क़त आती होगी। जो पीडीए की झोपड़ियों पर बुलडोज़र चलवाते हों और विद्वेष की राजनीति के नाम पर लोगों के हातों पर प्रहार करते हों, चोटी कटवाते-खिंचवाते हों, वो मंचों पर मौन रहें। देखते हैं दो दिन बाद इन्हें बड़े मंच पर बोलने का मौका भी दिया जाता है या नमस्ते न करने का दंड देते हुए, प्लास्टिक की कुर्सी पर दूर बैठाया जाता है। मन और वचन का गहरा संबंध होता है। जिसका मन बुरा होता है, उनका कथन भी बुरा ही होता है।”

More Stories
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇
नई दिल्ली 25 मार्च 26**भारतीय सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग नियमों में किया गया है बड़ा बदलाव बड़ा बदलाव…*
हमीरपुर 25 मार्च 26*राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग बनने के उपरांत जनपद हमीरपुर प्रथम आगमन पर साध्वी जी का भव्य स्वागत