लखनऊ23दिसम्बर24*किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।
एक ऐसे किसान जो आम किसान क़े लिए अधिकारी को कुर्सी तक छोड़ने को बोल देते थे कि
“इन्हे बैठने दीजिए, किसान इस देश का मालिक है और अधिकारी जनता क़े नौकर ”
हाथ में HMT घड़ी, शुद्ध शाकाहारी भोजन, साधारण धोती कुर्ता, सिर पे टॉपी पहनने वाले वो इंसान जिनका मानना था कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर जाता है।
जो हमेशा कहते थे की,जब तक मीडिया मेरे खिलाफ लिखती रहेंगी, किसानों मैं तुम्हारा रहूंगा, जिस दिन मीडिया मेरी प्रशंसा करेंगे, समझ लेना मैं बिक चुका हूं
देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने 1979 से 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं उनकी नीतियां कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने में सहायक रहीं। साल 2001 में भारत सरकार ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया था।
किसान दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं✨💚🙏

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*मेधावी छात्रों के सम्मान से चमका भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी जिला टॉपर अहम कुशवाहा सहित अन्य मेधावी पुरस्कृत*
भागलपुर25अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त दो और अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ25अप्रैल26*अलीगढ़ हादसे पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित*