February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात्रि 9 बजे की देश राज्यो से बड़ी खबरें

लखनऊ23जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात्रि 9 बजे की देश राज्यो से बड़ी खबरें

लखनऊ23जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात्रि 9 बजे की देश राज्यो से बड़ी खबरें

[23/06, 7:13 pm] +91 94151 97071: 🆔हरदोई – बच्ची की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,चाचा ने दुष्कर्म के प्रयास में की थी बच्ची की हत्या,बीते दिनों महुआ बीनने गई बच्ची हुई थी लापता ,अगले दिन खेत में मिला था बच्ची का शव ,थाना टड़ियावां पुलिस,SOG टीम ने किया खुलासा,हत्या आरोपी मृतका का चाचा गिरफ्तार हुआ
[23/06, 7:13 pm] +91 94151 97071: 🆔कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बुलाई बैठक
कल शाम 5 बजे झारखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक
राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे मौजूद
झारखंड विधानसभा तैयारियों को लेकर होगी बैठक
[23/06, 7:14 pm] +91 94151 97071: 🆔अलीगढ़ – डिपो की रोडवेज बस बैक होते वक्त डंपर में घुसी,डंपर ड्राइवर के अनुसार बचाते-बचाते बस-डंपर की हुई भिड़ंत,रोडवेज को बैक करते वक्त पीछे की साइड डंपर में दे मारी,टप्पल थाना इलाके के अलीगढ़-पलवल हाइवे की घटना
[23/06, 7:15 pm] +91 94151 97071: 🆔हरियाणा सीएम नायब सिंह कल पहुंचेंगे अयोध्या
अपनी पूरी कैबिनेट के साथ कल पहुचेंगे अयोध्या
राम जन्मभूमि मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन
स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, 13 मंत्री, 19 MLA रहेंगे मौजूद
[23/06, 7:16 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ – अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों की बैठक,प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता में बैठक,पुरानी पेंशन का आंदोलन और तेज किया जाएगा,‘OPS बहाली के लिए संगठन को करना होगा मजबूत’,चुनाव में कर्मचारियों ने बैलेट में ताकत दिखाई है
[23/06, 7:17 pm] +91 94151 97071: 🆔सोनभद्र – व्यक्ति की लात घूसों से पिटाई का वीडियो वायरल,मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,पीड़ित व्यक्ति पेट्रोल पंप पर रात में दे रहा था ड्यूटी,18 जून रात 8.10 बजे का बताया जा रहा है वीडियो,तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज,कोन थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर हुई थी घटना
[23/06, 7:18 pm] +91 94151 97071: ✍🏻कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा वायनाड की जनता को पत्र:
वायनाड में प्रिय बहनों और भाइयों, मुझे नहीं पता कि आपने मेरे लिए जो किया है उसके लिए आपको कैसे धन्यवाद दूं. उस प्यार और सुरक्षा के लिए जो आपने मुझे तब दिया जब मुझे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी. आप मेरे परिवार का हिस्सा हैं और मैं आपमें से प्रत्येक के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा.
[23/06, 7:19 pm] +91 94151 97071: 🆔एटा-टीन सेट पर पन्नी डालते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से व्यक्ति की मौत, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने किया मृत घोषित, रिजोर थाना क्षेत्र के गांव घगुरिया की घटना.
[23/06, 7:20 pm] +91 94151 97071: 🆔प्रयागराज – भारतीय किसान यूनियन का कल से होगा जल सत्याग्रह,किसान समस्याओं के समाधान के लिए होगा जल सत्याग्रह,यमुना नदी में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह आंदोलन ,जल सत्याग्रह में बड़ी संख्या में शामिल होंगे प्रदर्शनकारी,भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में होगा शुरू
[23/06, 7:20 pm] +91 94151 97071: 🆔बदायूं :ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवारों को कुचला,बाइक सवार मां-बेटे की मौत,पति घायल,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,कुवर्गाव थाने के मझिया भासी रोड की घटना.
[23/06, 7:21 pm] +91 94151 97071: 🆔श्रावस्ती में संदिग्ध हालत में युवक की मौत,दुकान में पंखे से लटकी मिला युवक का शव,पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम को भेजा,मॉर्डन थाना श्रावस्ती के विदुहनी का मामला
🆔कानपुर में मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश,कानपुर में बारिश से मौसम सुहाना ,कई दिनों से गर्मी से बेहाल थे लोग
[23/06, 7:22 pm] +91 94151 97071: 🆔कानपुर में NTA के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन,छात्रों ने कराया मुंडन,सांकेतिक श्राद्ध कर फोड़ी मटकी,पेपर लीक मामले में NTA के खिलाफ लगातार प्रदर्शन
[23/06, 7:23 pm] +91 94151 97071: 🆔मुजफ्फरनगर – सवारियों से भरे टेम्पो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर,हादसे मे महिला समेत 2 की मौत, 8 लोग घायल,ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर हुआ फरार,पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी,पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा,नई मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली रोड की घटना
🆔बागपत – हाईवे पार कर रहे किसान को कार ने रौंदा, टक्कर लगने से किसान की मौके पर दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजा, कोतवाली बागपत के सिसाना गांव में हादसा.
[23/06, 7:25 pm] Rajesh Shivhare Anuppur MP: पेश की मानवता की मिसाल जिला चिकित्सालय पहुंच मंत्री दिलीप जायसवाल ने भालू के हमले में घायल से मिलकर जाना हाल-चाल
ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

अनूपपुर (मध्यप्रदेश ,राजेश शिवहरे )23 जून मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचकर नगर परिषद डूमरकछार निवासी भालू के हमले से घायल वृद्ध बुद्धू बैगा के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री जायसवाल के भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए के अवधिया, सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भालू के हमले से घायल श्री बैगा के चिकित्सा एवं उपचार के लिए हर संभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही उन्होंने जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं के प्रति सभी मरीजों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई।
[23/06, 7:26 pm] +91 94151 97071: 🆔महराजगंज – महराजगंज के शिवम पटेल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,एवरेस्ट बेस कैंप काला पत्थर पर शिवम ने लहराया तिरंगा,काला पत्थर पर खड़े होकर शिवम ने गाया राष्ट्रगान,सुमद्र तल से 5600 एल्टीट्यूड की ऊंचाई पर पहुंचे शिवम,दुनिया के सबसे कम उम्र के साइकिलिस्ट हैं शिवम पटेल,कल सुबह एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई करेंगे शिवम.
[23/06, 7:27 pm] +91 94151 97071: 🆔मुरादाबाद: तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा,पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई,पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा.
🆔अलीगढ़- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुटी, अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला.
[23/06, 7:29 pm] +91 94151 97071: ✍🏻केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर किया पलटवार
“मैं अपने राज्य और उसके लोगों को इस तरह की निंदनीय टिप्पणियों से अपमानित करने में हास्य नहीं देखता। यूपी का ऐसा अपमान निंदनीय है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए”
थरूर ने यूपी में परीक्षा को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।
[23/06, 7:30 pm] +91 94151 97071: ✍🏻यूपी सरकार में मंत्री एके शर्मा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर करारा हमला किया है।
AK शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है
“अपने नेता के चुनाव जीतते ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का हमेशा की तरह पुनः अपमान करना शुरू कर दिया। जीवनदान देने वाले प्रदेश की जनता का धन्यवाद भी ठीक से नहीं किया मरी हुई कांग्रेस ने और उल्टे अब ये अपमान…
श्री शशि थरूर जी से कुछ बेहतर उम्मीद की भी नहीं जा सकती लेकिन यूपी के बारे में उनका आज का व्यंग पूरे प्रदेश और प्रदेशवासियों का घोर अपमान है।पहले भी इनके अनेक नेताओं को पाल-पोस कर प्रधानमंत्री और सरकार का मुखिया बनाने वाले इस राज्य के लिए कांग्रेस ने कुछ किया नहीं”
[23/06, 7:32 pm] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ – बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से बदसलूकी मामला,DCP ट्रैफिक ने TSI आशुतोष त्रिपाठी को किया निलंबित,डीसीपी ट्रैफिक ने शिकायत का लिया संज्ञान,राकेश त्रिपाठी की गाड़ी की तलाशी ली, अभद्रता की थी,राकेश त्रिपाठी के साथ कार में उनका पूरा परिवार था,रंगबाजी उतारने की धमकी देने वाला निलंबित हुआ
[23/06, 7:33 pm] +91 94151 97071: 🆔गोरखपुर – संदिग्ध परिस्थितियों में 3 बहनों की तबीयत बिगड़ी,2 की हुआ मौत, तीसरे का अस्पताल में इलाज जारी,14 साल की पलक और 12 साल की प्रीति की मौत,जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत के है आशंका,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,बांसगांव क्षेत्र के बेदौली बाबू का मामला.
🆔रायबरेली – आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मचाया उत्पात,जमीनी विवाद में जमकर मचाया उत्पात,बुजुर्ग मां, बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला,दबंगों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,लालगंज के पूरे जीत मजरे हरीपुर की घटना.
[23/06, 7:35 pm] +91 94151 97071: 🆔रायबरेली में मौत की सेल्फी का मामला,गंगा नदी में डूबने से हुई थी 2 युवकों की मौत,मौत के पहले युवकों ने बनाया था वीडियो ,उसके बाद गंगा नदी में डूब गए थे दोनों युवक,गदागंज क्षेत्र के पयागपुर गंगा घाट का मामला.
[23/06, 8:08 pm] +91 96216 39625: *कौशांबी थाना का एएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण*

*कौशाम्बी।**अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अशोक कुमार वर्मा द्वारा थाना कौशाम्बी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया गया तथा साफ – सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*राजकुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश पूरामुफ्ती 9621639625*
[23/06, 8:25 pm] +91 94566 47591: *बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC-NET पेपर धांधली की जांच के लिए पहुंची थी*
[23/06, 8:32 pm] Anil: *प्रयागराज से लौट रहा अप्पे खड़े डीसीएम से टकराया दो घायल*

*कौशाम्बी* फतेहपुर जनपद से सवारी लेकर प्रयागराज गए अप्पे चालक सवारी उतारने के बाद वह प्रयागराज से वापस फतेहपुर जा रहा था जैसे ही अप्पे चालक सैनी थाना के नजदीक साहू पेट्रोल पंप के पास पहुँचा और सड़क पर खड़ी डीसीएम को ओवरटेक करने की अप्पे चालक ने कोशिश की लेकिन सामने से दूसरा वाहन आ जाने के चलते वह डीसीएम को ओवरटेक नहीं कर सका और हड़बड़ाहट में सड़क पर खड़े डीसीएम के पीछे से अप्पे जा भिड़ा इस हादसे में अप्पे में सवार दो लोगों को चोट आई हैं मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है मामले की जानकारी घायलों को परिजनों को दे दी गई सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं

जानकारी के मुताबिक धनराज सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी रहीमापुर, दौलतपुर जनपद फतेहपुर एवं अमित साहू उम्र 26 वर्ष पुत्र राजकुमार साहू निवासी पक्का तालाब जनपद फतेहपुर अप्पे में सवारी लेकर प्रयागराज शहर छोड़ने गए थे रविवार की सुबह अप्पे चालक अपने साथी के साथ वापस फतेहपुर जा रहा था लेकिन जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के साहू पेट्रोल पंप के पास अप्पे चालक पहुंचा तेज गति अप्पे अनियंत्रित हो गया और ओवरटेक के चक्कर में खड़े डीसीएम से पीछे से भिड़ गया जिससे अप्पे सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए हैं घायल अवस्था में दोनों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी सिराथू ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया है

*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[23/06, 8:32 pm] Anil: *प्राण घातक हमला में मिट्टी खनन माफियाओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के बाद नहीं हुई गिरफ्तारी*

*तालाब में पानी भरवा कर सबूत से छेड़खानी कर रहे हैं नामजद अभियुक्त पुलिस नहीं कर पा रही गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र में सरकारी तालाब से मिट्टी खनन करने वाले लोगों की वीडियो बनाने पर कुलदीप वर्मा पर प्राण घातक हमला किया था जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी 04 मई को चरवा पुलिस ने 3 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध संख्या 0096 सन 2024 में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन डेढ़ महीने से अधिक बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

बताया जाता है कि मिट्टी खनन के मामले में इन आरोपियों का पूरा गैंग सक्रिय है इनके गिरोह में चर्चित अपराधी भी शामिल है जिससे इलाहाबाद पुलिस भी खौफ खाती है लोकसभा चुनाव के पहले इस अपराधी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया था लेकिन इस अपराधी ने भाजपा का चोला ओढ़ लिया जिससे पुलिस ठंडी पड़ गई गिरोह के लोग क्षेत्र के लगभग 80 बीघा से अधिक सरकारी तालाब जमीन से करोड़ों की मिट्टी खनन कर बेच चुके हैं मिट्टी खनन से अपराधी गैंग के लोग मालामाल हो रहे हैं चरवा नगर पंचायत और उसके आसपास के कई सरकारी तालाबों से मिट्टी खनन माफियाओं ने दिन रात जेसीबी मशीन से करोड़ों की मिट्टी खनन कर बीच ली है चरवा नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की संलिप्तता से सरकारी जमीन से मिट्टी का खनन बीते कई महीने से बेखौ चल रही है सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित न करने वाले भ्रस्टाचार में संलिप्त अधिशासी अधिकारी पर भी अभी तक मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी नहीं कराई गई है

मिट्टी खनन मामले में नगर पंचायत निवासी कुलदीप वर्मा मिट्टी माफिया को तालाब की मिट्टी निकालते हुए रात में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने पहुँचा तो माफिया के गुर्गों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ दिए कई दिन वह अस्पताल के बिस्तर पर जीवन मौत के बीच जूझ रहे थे तब उनकी जान बची कुलदीप ने बिना डरे इन माफियाओं के खिलाफ चरवा थाने में नामजद मामला दर्ज कराया। तहसील से लेकर मंडल तक और मंडल से लेकर लखनऊ तक इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों और मंत्री मुख्यमंत्री तक इस मामले को संज्ञान में वह लाए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे प्रकरण और तालाब में हुए खनन की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन किया गया। जिसकी जांच की तारीख 28 जून तय की गई। मगर अब इससे पहले ही खनन माफिया अपने को बचाने के लिए फिर सक्रिय हो गए। अवैध खनन को छुपाने के लिए इन तालाबों में चोरी छिपे रात में पानी भरा जा रहा है। ये पानी कौन भरवा रहा है किसकी इजाजत से पानी भरवाया जा रहा है कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। मिट्टी माफिया अपने काम को अंजाम दे रहे हैं लेकिन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पा रही है

भीषण गर्मी में पशु पक्षी प्यास से व्याकुल थे इन तालबों में दो महीने पहले ही पानी भरवाने की जरूरत थी जब मई जून महीने में आसमान से आग बरस रही थी। पशु पक्षी एक एक बूंद पानी को भटक रहे थे और अपने प्राण त्याग रहे थे। उस समय इन तालाबों में पानी की एक बूंद भी नही थी । तो आखिर वारिश शुरू होने के बाद तालाब में पानी भरवाने की अब कौन सी जरूरत आन पड़ी इन तालबों को नलकूप से पानी भरवाने की क्या जरूरत है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन माफियाओं के गठजोड़ को कौन पानी दे रहा है। लाखों करोड़ों के अपराध को आखिर किसकी सह से पानी पानी किया जा रहा है। आखिर संगीन धाराओं में चरवा थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी अपराधी पर चरवा पुलिस क्यों मेहरबान है। इसका जवाब चरवा नगर पंचायत का हर पर्यावरण प्रेमी जवाब चाहता है?

*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[23/06, 8:32 pm] Anil: *अफसर से बदसलूकी के बाद अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी शुरू*

*मौत के बाद सीज किए गए अस्पताल का ताला तोड़कर संचालकों ने फिर शुरू किया इलाज*

*कौशांबी* अवैध तरीके से संचालित अपंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान लगातार मौत हो रही है होहल्ला मचाए जाने के बाद मौत होने वाले कथित अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग सीज कर देता है अस्पताल का पंजीकरण नहीं है कथित चिकित्सको के पास डिग्री नहीं है योग्य चिकित्सक नर्स कंपाउंडर नहीं है लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम पर दर्जनों बेड लगाकर बिना स्वास्थ्य डिग्री के बने चिकित्सकों द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है जहां लगातार मरीजों की मौत हो रही है शिकायत के बाद सुबह अस्पताल सीज किया जाता है और शाम को अस्पताल का ताला तोड़कर या फिर दूसरे गेट से अस्पताल का संचालन फिर शुरू कर दिया जाता है इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साठगांठ से यह खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है और देखते-देखते अब तक दर्जनों सीज अस्पताल का ताला तोड़कर संचालको द्वारा अस्पताल संचालन किया जा रहा है इसी तरह के एक प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक की दबंगई सामने आई है अस्पताल सीलिंग के बाद भी संचालित थी जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल चेक करने चायल एसडीएम पहुँचे तो संचालकों ने उनसे भी बदसलूकी कर दी फिर क्या था अफसरों का मामला था मामला तूल पकड़ लिया और बदसलूकी करने वाले अस्पताल संचालकों के विरुद्ध आनन फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक अरमान हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर तिल्हापुर में महिला की पथरी के ऑपरेशन के बाद कथित चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हुई थी महिला की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर हॉस्पिटल सीज हुआ था लेकिन सीज अस्पताल फिर ताला तोड़कर संचालित कर दिया गया और मनबढ़ अस्पताल संचालकों ने अफसरो से भी बदसलूकी कर डाली जिले में दर्जनों अस्पताल को सीज किए जाने के बाद ताला तोड़ दिए गए हैं लेकिन उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले में गंभीर नहीं है उन्हें अपने विभाग की भी मर्यादा का ख्याल नहीं है

*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[23/06, 8:32 pm] Anil: *आयुष्मान कार्ड की योजनाओं का मरीज को लाभ नहीं मिल रहा*

*एनआरएचएम घोटाले से कम नहीं हुआ आयुष्मान कार्ड योजना का घोटाला*

*कौशांबी* केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान कार्ड की सफलता को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं एयर कंडीशन रूम में कुछ खास लोगों के साथ बैठकर योजना की सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है जमीनी हकीकत में योजना का लाभ गरीब कमजोर मजलूम को मिलता नहीं दिखाई पड़ रहा है आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी जिस संस्था को सौंपी गई है उस संस्था में काम करने वाले लोग कंप्यूटर की योग्यता से पूर्ण परिपक्व नहीं है जिससे उनसे गलतियां होती हैं उनकी गलतियों का खामियाजा मरीज और उनके परिवार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है संस्था की लापरवाही से योजना के पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है आयुष्मान कार्ड बनाने में कर्मियों से बार-बार गलतियां हो रही है कई कई महीने और कई कई वर्ष दौड़ने के बाद भी गलत नाम मे संशोधन नहीं किया जा रहा है पूरे जिले में तमाम परिवार के लोग परेशान हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज के दौरान कुछ अस्पतालों को चिन्हित किया गया है जहां मरीजों के साथ मनमानी होती है उनके आयुष्मान कार्ड से रकम तो निकाल लिया जाता है लेकिन इलाज के नाम पर मनमानी किया जाता है मरीज मर्ज से पीड़ित रहते हैं और सरकार के खजाने से रकम भी निकल जाती है बड़ी सेटिंग के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन सब मामलों में गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं आयुष्मान कार्ड योजना में मरीजों को लाभ न मिलने के इस मामले को केंद्र की मोदी सरकार को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किए जाने की जरूरत है एनआरएचएम घोटाले से कम आयुष्मान कार्ड योजना का घोटाला नहीं हुआ है इस मामले में जांच हुई तो तमाम बड़े चेहरे बेनकाब होंगे

इसी तरह का एक मंझनपुर का मामला सामने आया है जहां महिला गायत्री देवी उर्फ गुड़िया देवी मर्ज से पीड़ित है उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है उनका आयुष्मान कार्ड तो बनाया गया है लेकिन आयुष्मान कार्ड में गुड़िया देवी के बजाय कर्मचारियों ने भूल से गायत्री देवी लिख दिया है जबकि उनके आधार कार्ड में गुड़िया देवी लिखा हुआ है आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड में नाम का मिलान ना होने से उन्हें आयुष्मान कार्ड के इलाज का लाभ नहीं मिल रहा है वह मर्ज से पीड़ित है कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीज और उनके परिवार के लोग भुगत रहे हैं बार-बार उनके परिवार के लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर आयुष्मान कार्ड में नाम संशोधन की मांग कर रहे हैं इलाज करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गुड़िया देवी उर्फ गायत्री देवी को इलाज नहीं दे सके हैं उनका मर्ज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है पूरा परिवार परेशान हो चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं योजना की सफलता का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं नगर और गांव क्षेत्र में रहने वाले गरीब कमजोर मजलूम की पीड़ा से एयर कंडीशन रूम में रहने वाले अधिकारी परिचित नहीं है या फिर वह जान बूझकर योजना की कमियों को दूर नहीं करना चाहते हैं यह बड़ी जांच का विषय है

*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[23/06, 8:42 pm] +91 94151 97071: *🆔आज दोबारा NEET UG 2024 की आयोजित हुई परीक्षा में 1563 में से कुल 813 अभ्यर्थी उपस्थित हुए: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(NTA)*
[23/06, 8:42 pm] +91 94151 97071: 🆔बिहार: नवादा एसपी अम्बरीश राहुल ने कहा, “कल CBI की टीम नवादा में थी। वे UGC-NET मामले की जांच कर रहे थे। इसके बाद वे राजौली इलाके में गए। यह छापेमारी गुप्त रखी गई थी और राजौली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। जब उन्होंने छापेमारी शुरू की तो उस इलाके के लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद राजौली पुलिस को सूचना दी गई, हमने एक टीम भेजी और CBI की टीम को थाने लाया गया। CBI की टीम ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। किसी(CBI अधिकारी) को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं क्योंकि लोगों ने उनकी कार को घेर लिया था। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।”
[23/06, 8:43 pm] +91 94151 97071: 🆔जम्मू: त्रिकुटा नगर इलाके में एक स्क्रैपयार्ड में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
[23/06, 8:44 pm] +91 94151 97071: 🆔जम्मू और कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने जम्मू में साइबर पुलिस स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
[23/06, 8:45 pm] +91 94151 97071: 🆔पुंछ, जम्मू-कश्मीर: भारी भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात बाधित हुआ। पुंछ के डीकेजी मार्ग से सड़क साफ करने का काम जारी है।
[23/06, 8:45 pm] +91 94151 97071: 🆔मुंबई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।
[23/06, 8:46 pm] +91 94151 97071: 🆔जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्री-बजट के संबंध में समीक्षा बैठक की।
[23/06, 8:47 pm] +91 94151 97071: 🆔विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: एनसीबी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए एक रैली आयोजित की।
[23/06, 8:48 pm] +91 94151 97071: 🆔रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कार्यकर्ता में बहुत जोश है। अभी-अभी हम झारखंड में 52 विधानसभा सीट पर लीड ले चुके हैं और 9 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। झारखंड में हम चुनाव जीतेंगे… झारखंड के सभी सीटों पर मैं और शिवराज सिंह चौहान जी जाने की कोशिश करेंगे।”
[23/06, 8:48 pm] +91 94151 97071: 🆔इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (मुख्यालय) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी है, जिन्होंने NEET UG परीक्षा विवादों के बारे में हमारी चिंताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दी: IMA

हम शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने NEET UG परीक्षा में अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी है, ताकि गहन जांच हो सके। हम NTA के महानिदेशक को हटाने के लिए सरकार के आभारी हैं: IMA
[23/06, 8:49 pm] +91 94151 97071: 🆔वाराणसी: NEET परीक्षा मुद्दे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “कल इन्होंने DG को हटाया जिससे साबित हो गया कि बच्चों के साथ गलत हुआ है… ये पूरी तरह से हिटलरशाही है। जानबूझ कर लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ इन लोगों ने नीट परीक्षा की घोषणा की है। अगर ये परिणाम चुनाव के दौरान आ जाते तो शायद इन्हें 50 सीट पाना भारी हो जाता। अभिभावक और बच्चे पूरी तरह से दुखी और परेशान हैं।”
[23/06, 8:49 pm] +91 73100 08060: प्रतापगढ़। जिले में जिओ नेटवर्क कई घंटे से नहीं कर रहा काम, फोन आने और न लगने से उपभोक्ता हैरान-परेशान, कुछ दिन पूर्व भी जिओ का नेटवर्क नहीं कर रहा था काम हो गया था धड़ाम, आखिर क्यों ग्राहकों की जेब पर कंपनी डाल यही डांका, इसका जिम्मेदार कौन
[23/06, 8:50 pm] +91 94151 97071: 🆔अंबाला: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “पिछली बार हमारी लोकसभा में एक भी सीट नहीं थी और विधानसभा में 31 सीट आई थी तो इसी से इसबार का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार विधानसभा में हरियाणा में भाजपा साफ हो जाएगी।”
[23/06, 8:51 pm] +91 94151 97071: 🆔रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा में पिता पुत्र एक दूसरे को प्रोजेक्ट करने में लगे हैं। हरियाणा में लोगों और गरीब की सरकार है। सरकार ने गरीब, किसान महिलाओं के हित में कदम उठाए हैं। आने वाले समय में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। हमारा वोट बैंक बढ़ा है, कुछ समीकरण इस प्रकार के बन जाते हैं जिससे कि हमारी सीटें कम रही हैं…”

Taza Khabar