लखनऊ20मई25 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..*
➡लखनऊ: दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर सांसद दिनेश शर्मा के आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में साधु-संत समाज और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और भक्ति का प्रतीक बना।
➡लखनऊ-PWD में तैनात मुख्य अभियंता पर गंभीर आरोप, 2 राज्य मंत्री और विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, मंत्री बलदेव औलख,मयंकेश्वर शरण ने की शिकायत, बीजेपी MLA वीर विक्रम सिंह ने भी शिकायत की, सीएम के नाम पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप, PWD मुख्यालय में तैनात हैं मुख्य अभियंता रामनाथ सिंह, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप को लेकर सीएम से शिकायत
➡लखनऊ-बचपन में खोया बेटा 22 साल बाद लौटा, अपने पैतृक घर निगोहां लौटकर आया सोनू, 12 साल की उम्र में दिल्ली में लापता हुआ था, पढ़ाई न करनी पड़े इसलिए घर से चला गया था, मुंबई में रहकर पार्सल-ट्रांसपोर्ट का कर रहा था काम, 22 साल बाद पहुंचा अपने पैतृक गांव निगोहां, मां ने नहीं पहचाना फिर सुनाई बचपन की कहानी, सोनू को देख परिवार में दिवाली जैसा माहौल, आस पास के गांव के लोगों का लगा हुजूम, निगोहां गांव में सोनू को देखने का लगा हुजूम
➡लखनऊ-प्रदेश में आईटीआई चलो अभियान की शुरुआत, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा, सभी DM से अभियान को सफल बनाने की अपील, युवा जनशक्ति तैयार करना योगी सरकार का लक्ष्य
➡बुलंदशहर: ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में नहाते वक्त नाबालिग शहजाद डूब गया। 18 घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोर और NDRF की टीम बचाव और खोज अभियान में जुटी है। परिवार और गांव में चिंता की लहर है।
➡अलीगढ़: अतरौली थाना इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
➡लखनऊ – नगर आयुक्त गौरव कुमार का अफसरों पर लगाम नहीं, नगर निगम अधिकारियों,कर्मचारियों की लापरवाही जारी , सुबह 10.30 बजे भी अधिकारी अपने कमरे में नही बैठते , मीटिंग का बहाना बनाकर अधिकारी पहुंचते हैं लेट , अपर नगर आयुक्त से लेकर कर्मियों की सीट खाली, नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में लेट लतीफी , लखनऊ नगर निगम का बुरा हाल, अफसर मौज कर रहे
➡कन्नौज- इंजेक्शन लगने के बाद युवती की मौत का मामला, पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर दर्ज की एफआईआर , उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने दर्ज कराई FIR, 15 नामजद समेत 25 अज्ञात महिलाओं,120 पुरुषों पर केस, युवती की इंजेक्शन लगने के बाद हुई थी मौत, मौत से गुस्साएं लोगों ने किया था थाने का घेराव, छिबरामऊ कोतवाली में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज , श्रीकृष्णा अस्पताल में युवती की हुई थी मौत
➡कानपुर देहात: रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरी निवादा गांव में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव फंदे से लटकता देख ससुर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
➡लखनऊ: यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। मलिहाबाद, बीकेटी, इटौंजा और कठवारा में यूरिया महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। बेलगढ़ा के किसान विनोद कुमार ने मौर्या खाद भंडार पर अधिक वसूली का आरोप लगाया। जिला कृषि अधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
➡बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में सट्टा खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹30,388 नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय की अगुवाई में की गई।
➡कौशाम्बी: फाजिलपुर गांव में बिना आवेदन के 60 से ज्यादा लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बन जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि ढाई साल पहले यहां लक्ष्मी नारायण मौर्य सचिव थे। ब्लॉक स्तर पर जब डाटा खंगाला गया तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
➡जालौन: कालपी कोतवाली क्षेत्र में चोर ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन कमरों के गेट तोड़ने में वह नाकाम रहा। अंत में दीवार फांदकर चोर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में सट्टा खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 30,388 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय की देखरेख में हुई।
➡बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के औदी गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
➡कौशाम्बी: फाजिलपुर गांव में बिना आवेदन के 60 से ज्यादा लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बन जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि ढाई साल पहले यहां लक्ष्मी नारायण मौर्य सचिव थे। ब्लॉक स्तर पर जब डाटा खंगाला गया तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
➡बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के औदी गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
➡दिल्ली – दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने विधायक निधि घटाई , विधायक निधि 15 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ की
➡दिल्ली – आप नेता मनीष सिसोदिया का बयान, हम नई स्टूडेंट विंग लेकर आए हैं – सिसोदिया, आज देश में बहुत से सुधार की जरूरत- सिसोदिया, AAP देश में अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स बनी- सिसोदिया , 5 फीसदी यूनिवर्सिटी में ही चुनाव हो रहे- सिसोदिया
➡प्रयागराज में बदमाशों के हौसले बुलंद, कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने की लूट, एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, 85 हजार रुपया लूटकर बदमाश फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, बहरिया इलाके का मामला
➡वाराणसी-गेस्ट हाउस के कमरे में मिला नाबालिग का शव, कमरे में फंदे से लटकता मिला नाबालिग का शव, 23 मई को होने वाली CUET की परीक्षा देने पहुंची थी, जौनपुर से 1 दिन पूर्व वाराणसी आई थी युवती, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस, सिगरा थाना क्षेत्र का मामला
➡झांसी-पीने के पानी को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, चिलचिलाती धूप में महिलाओं का प्रदर्शन, कई किमी तक झांसी-ललितपुर लिंक रोड जाम , वाहनों की लगी कई किलोमीटर तक लंबी कतारें, बबीना थाना क्षेत्र की घटना
➡फिरोजाबाद में किसान नेताओं की दबंगई, सब इंस्पेक्टर,पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, बिना अनुमति के कर रहे थे कार्यक्रम, पुलिस को हड़काते किसान नेताओं का वीडियो, एसएसपी ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश, थाना नगला खंगर क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ – हापुड़ में हाईवे पर बड़ा हादसा, सवारियों से भरा कैंटर पलटा, कैंटर में भरी थी करीब 60 सवारियां , करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल , घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती , 3 लोगों को हायर सेंटर किया रेफर, सभी लोग बिहार से कैराना जा रहे थे, नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡फतेहपुर-अवैध मौरंग खनन का अड्डा बना फतेहपुर जिला, कोर्रा कनक खंड संख्या 2 में अवैध मौरंग खनन, यमुना नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन जारी, खनन माफिया ने नदी में हैवी पोकलैंड मशीनें उतारी, मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने का आदेश दिया था, शासन के आदेश के बाद भी फतेहपुर में अवैध खनन, फतेहपुर में NGT के नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, खनन अधिकारी से लेकर प्रशासन तक एक्टिव नहीं, ललौली के कोर्रा कनक खंड संख्या 2 में अवैध खनन
➡बांदा-बैंक में घुसे संदिग्ध युवक ने काटा बवाल, कर्मचारियों से की गाली-गलौज, धक्का मुक्की, कैशरूम में घुसे युवक से पूछताछ पड़ी भारी, वकील के भेष में युवक घुसा था कैशरूम में, नगर कोतवाली क्षेत्र SBI मुख्य शाखा की घटना
➡मेरठ कॉलेज के पूर्व प्रेसीडेंट पर हमले का मामला, कुलपति का विरोध, हंगामा करने वालों पर केस दर्ज, कुलपति की ओर से CCTV के आधार पर केस दर्ज, आरोपी सिद्धार्थ कसाना के जेल जाने के बाद सियासत, कसाना पक्ष आज यूनिवर्सिटी कैंपस में करेगा प्रदर्शन, कसाना की गिरफ्तारी को गुर्जर अपमान बताया जा रहा, CCSU में प्रदर्शन को लेकर पुलिस, विवि एलर्ट मोड पर, सिद्धार्थ कसाना के खिलाफ हरियाणा, यूपी में केस हैं, कसाना के दो साथियों को नही पकड़ पाई है पुलिस, सिद्धार्थ, गैंग ने शुभम मलिक पर किया था हमला
➡दिल्ली-IB डायरेक्टर का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, तपन कुमार का कार्यकाल 1 साल बढ़ाया गया, IB प्रमुख तपन कुमार को एक साल का सेवा विस्तार

More Stories
सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….* ➡ लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, लखनऊ में सीएम का बड़ा औद्योगिक कार्यक्रम, 10 लाखवीं गाड़ी जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बस, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद, गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी का कार्यक्रम, CM योगी विद्यार्थियों और किसानों का करेंगे सम्मान ➡ लखनऊ- सीएम योगी का आज बड़ा औद्योगिक कार्यक्रम, टाटा मोटर्स प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी, ऐतिहासिक माइलस्टोन, यूपी इंडस्ट्री को बड़ी मजबूती, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद, 10 लाखवीं गाड़ी जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बस, ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा ➡ दिल्ली- महिला आरक्षण बिल को लेकर आज बैठक, इंडिया गठबंधन के नेताओं की आज बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक, आज 3 बजे खड़गे के आवास पर होगी बैठक ➡ बिहार- आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह, आज सीएम पद की शपथ लेंगे सम्राट चौधरी, विधायक दल के नेता चुने गए थे सम्राट चौधरी, सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे सम्राट चौधरी ➡ एटा- शांतिपूर्ण तरीके से मनी अंबेडकर जयंती, शहर में निकाली गई शोभा यात्रा, पर्याप्त संख्या में लगा था पुलिस बल, एसपी सिटी, CO सिटी की मौजूदगी में शोभायात्रा ➡ संभल- गाड़ी लूटकर पिता-पुत्र की हत्या का मामला, मामले के आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी संग मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरविंद घायल, सरकारी अस्पताल में घायल का इलाज जारी, आरोपी पर था एक लाख का इनाम घोषित, थाना धनारी क्षेत्र का मामला ➡ बलरामपुर- धूमधाम से मना बाबा साहब की जयंती, पूरे जिले में जयंती के दिन विभिन्न कार्यक्रम, सभी लोग कार्यक्रम में हुए शामिल ➡ सीतापुर- बाग के किनारे मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने शव क्षत-विक्षत किया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला ➡ कासगंज- बाबा साहेब की जयंती पर विवाद का मामला, रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, पथराव का लाइव वीडियो आया सामने, डीएम-एसपी के संग पुलिस फोर्स पहुंची, अब तक 10 लोग अरेस्ट, माहौल शांत, अन्य लोगों की वीडियोग्राफी से पहचान जारी, सहावर क्षेत्र के चहका गुनार का मामला ➡ रामपुर- डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनी, अजय कुमार द्विवेदी की नकली प्रोफाइल, डीएम ने सोशल मीडिया पर जारी किया अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटी, कार्रवाई के संकेत ➡ हापुड़- फार्मर रजिस्ट्री के बिना गेहूं खरीद नहीं, किसानों का उर्वरक लेना होगा मुश्किल, करीब तीन हजार किसानों की रजिस्ट्री नहीं ➡ हापुड़- गढ़ टोल प्लाजा पर बढ़ेंगी लेन, 16 से 22 होने पर जाम से राहत, वाहनों की संख्या वृद्धि से लगता है जाम ➡ आगरा- परशुराम चौक पर हंगामे का मामला, पुलिस का उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से चिन्हित होंगे उपद्रवी, जल्द गिरफ्तारी, सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला ➡ झांसी- अपर मुख्य सचिव डॉ. अमित कुमार घोष का निरीक्षण, झांसी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, महिला व पुरुष अस्पताल की व्यवस्था देखी, अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी उजागर हुई, दवा न लिखने के सख्त निर्देश दिए, बेड की गंदी चादरों पर जताई नाराजगी ➡ झांसी- रेलकर्मी अजय कुशवाहा की अचानक मौत, DRM ऑफिस में बतौर वाहन चालक थे, चाय लेने चित्रा चौराहा स्थित होटल गए थे, काउंटर पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की घटना ➡ दिल्ली- नारी वंदन विधेयक के समर्थन में आयोजन, सुबह 10 बजे महिला साइकिल रैली का आयोजन, कनॉट प्लेस में शुरू होगा कार्यक्रम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा रहेंगे मौजूद, टाउन हॉल चौक से लाल किला तक “नारी वंदन यात्रा”, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी यह यात्रा, समापन लाल किला चौक पर होगा, नेतृत्व बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल करेंगे ➡ रायबरेली- दबंगों ने महिलाओं से की मारपीट, असलहा निकालकर धमकाने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जगतपुर थाना क्षेत्र का मामला ➡ हापुड़- सड़क हादसे में 6 की मौत का मामला, मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, अंदरूनी अंगों और सिर में अधिक चोटें, बारातियों से भरी बस पर पलटा था ट्रक, मृत दूल्हे के पिता से आभूषण, नगदी चोरी, थाना धौलाना क्षेत्र में हुआ था हादसा ➡ रायबरेली- जीएम रेलवे नॉर्थ ने किया निरीक्षण, बछरावां रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा ➡ हापुड़- CHC मे नवजातों की मौत का मामला, प्रसव के बाद एक नवजात हुई थी मौत, दूसरी बच्चे की गर्भ में हुई थी मौत, परिजनों का स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, CMO ने मामले में दिए जांच के आदेश, बहादुरगढ़ CHC का पूरा मामला ➡ रायबरेली- करंट लगने से श्रमिक झुलसा, नई लाइन बनाने के दौरान हादसा, बिना शेफटी बेल्ट के कार्यरत था, घायल को पहुंचाया गया जिला अस्पताल, सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरी की घटना ➡ हापुड़- RTE से चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश का होगा सत्यापन, तीनों चरणों के चयनित छात्रों का होगा सत्यापन, BSA ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, ऑफर लेटर ले चुके छात्रों का फीडबैक होगा चेक ➡ हापुड़- बंदी के बावजूद शराब की बिक्री, शराब ठेके से ओवररेटिंग में बिकी, शराब बेचने का वीडियो वायरल, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला ➡ सहारनपुर- मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग का विरोध, पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने की थी मांग, देवबंद में मुफ्ति असद कासमी ने जताया विरोध ➡ हापुड़- कार सवारों ने युवती का किया अपहरण, छोटी बहन का भी अपहरण करने का प्रयास, मारपीट करने के बाद अपहरण की वारदात, घायल युवती को उठा ले गए तीन बदमाश, वीरपाल यादव, धर्म, मुन्नालाल पर केस दर्ज, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट का मामला ➡ बाराबंकी- बिना अनुमति अंबेडकर मूर्ति स्थापना पर एक्शन, प्रशासन मौके पर पहुंचा, अनुमति के बाद ही स्थापना, SDM राजेश विश्वकर्मा ने संभाली स्थिति, मूर्ति को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया, दोबारा स्थापना के लिए अनुमति जरूरी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद का मामला ➡ गोरखपुर- महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में बड़ा कार्यक्रम आज, CM योगी विद्यार्थियों और किसानों का करेंगे सम्मान, विकसित भारत-विकसित यूपी विजन पर आयोजन, AI, हैकाथॉन विजेताओं और किसानों को मिलेगा सम्मान, एमओयू साइन कर विकास को मिलेगा नया बढ़ावा, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और किसानों को जोड़ने की पहल ————————————————————————————
महोबा 15 अप्रैल 26*डा अंबेडकर की जयती पर लहराया नीला परचम,भाजपाइयों ने भी जन नायक को याद किया।
महोबा 15 अप्रैल 26*घटिया निर्माण से ठेकेदार सरकार को लगा रहे लाखों रूपये का चूना